फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today 24 June.

Top News of UP: केशव बोले- मैं योगी के साथ हूं, मायावती ने कहा- जम्मू कश्मीर को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा

Wed, 23 Jun 2021 06:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jun 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today 24 June.
- फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह के लखनऊ दौरे के कारण जारी सियासी हलचल बुधवार को भी जारी रही। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह योगी के साथ हैं, साथ थे और साथ ही रहेंगे। वहीं, मायावती ने पीएम मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के नेताओं की होने वाली बैठक का स्वागत किया है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले- मैं योगी के साथ था, साथ हूं और साथ रहूंगा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे, यदि बीच में कोई दीवार आई तो उसे गिरा देंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के केशव के घर भोजन के बाद आए इस बयान ने प्रदेश में नई राजनीति का संकेत दिया है। पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


मायावती ने जम्मू कश्मीर के नेताओं से मोदी की मुलाकात का किया स्वागत, कहा- उम्मीद है पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के नेताओं की होने वाली बैठक का स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर कुछ ठोस पहल की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 208 नए मामले, 55 की मौत
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण के 208 ही नए मामले आए हैं जो पिछले तीन माह में सबसे कम संक्रमण के केस हैं। 55 लोगों की मौत हो गई।ट्रिपल टी, टीकाकरण और सुनियोजित नीति के कारण आज प्रदेश में एक ओर संक्रमण की रफ्तार थमी है तो वहीं रिकवरी रेट 98.5 फीसदी हो गई है। पढ़ें पूरी खबर:             

संजय निषाद की बड़ी मांग, यूपी चुनाव में मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए भाजपा
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। पढ़ें पूरी खबर:    


दरोगा भर्ती 2020 : फीस न जमा कर पाने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पुलिस विभाग में दरोगा के विभिन्न पदों उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के कुल 9534 पदों के लिए आवेदन कर फीस न जमा कर पाने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड ने मौका देने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर:
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed