फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 208 new cases of infection in the state in the last 24 hours, 55 deaths

यूपी : प्रदेश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 208 नए मामले, 55 की मौत

Wed, 23 Jun 2021 07:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Jun 2021 07:01 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण के 208 ही नए मामले आए हैं जो पिछले तीन माह में सबसे कम संक्रमण के केस हैं।

विज्ञापन
UP: 208 new cases of infection in the state in the last 24 hours, 55 deaths
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण के 208 ही नए मामले आए हैं जो पिछले तीन माह में सबसे कम संक्रमण के केस हैं। 55 लोगों की मौत हो गई। ट्रिपल टी, टीकाकरण और सुनियोजित नीति के कारण आज प्रदेश में एक ओर संक्रमण की रफ्तार थमी है तो वहीं रिकवरी रेट 98.5 फीसदी हो गई है। जबकि पॉजिटिविटी दर 0.09 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश में अब तक 16 लाख 78 हजार 788 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


 प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 कोरोना की जांच की जा चुकी है। जबकि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दो लाख 69 हजार 472 कोविड की जांच की गई। सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश ने अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना वायरस को मात देने में सफलता पाई है। विभिन्न अस्पतालों में 1461 मरीज भर्ती है, जबकि 2205 होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार को 208 नए मरीज मिले हैं, जबकि 302 डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सवा पांच सौ से अधिक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 528 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं जिसमें से अब 110 प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। पहली बार सरकार के साथ निजी संस्थाओं ने आगे बढ़कर यूपी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के प्रयास तेज किए हैं। पूर्व में जहां प्रदेश में केवल 25 ऑक्सीजन प्लांट ही स्थापित थे वहीं आज योगी सरकार ने 528 ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने की प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में एक पॉजिटिव केस पर 32 लोगों की हो रही जांच
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर जोर दिया। प्रदेश में प्रति एक पॉजिटिव केस पर 32 लोगों की जांच की जा रही है। परीक्षण नमूनों के पैमाने पर जहां महाराष्ट्र में प्रति सकारात्मक मामले की पुष्टि होने पर 6.4 टेस्ट किए जा रहे हैं वहीं कर्नाटक में 11.5, केरल में 8, दिल्ली में 14, तमिलनाडु में 12.8 और आंध्र प्रदेश में प्रति पॉजिटिव केस मिलने पर 11.4 टेस्ट किए जा रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में प्रति पॉजिटिव केस 32.8 जांच करने में सक्षम हैं।

बुधवार को सिर्फ दो जिलों में दहाई में मरीज मिले। 12 जिले में कोई मरीज नहीं मिला है। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। बुधवार को मिले मरीजों में लखनऊ में 14, प्रयागराज में 13, मेरठ में छह, मुजफ्फरनहर मेंपांच, वाराणसी में सात, कानपुर नगर में सात, लखीमपुर में सात, आगरा में आठ, गाजियाबाद मेंछह, उन्नाव में आठ मरीज मिले हैं।


नौ जिले में 100 से अधिक एक्टिव केस
प्रदेश के नौ जिले में 100 से अधिक एक्टिव केस हैं। ये इन जिलों में गोरखपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कुशीनगर, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, प्रयागराज और लखनऊ शामिल हैं। इसी तरह 15 जिले में 50 से अधिक और 100 से कम एक्टिव केस हैं। खास बात यह है कि महोबा के बाद हाथरस, बदायूं, हमीरपुर, श्रावस्ती, चित्रकूट, कौशांबी, कासगंज जिला भी कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। इन जिलों में 10 से कम एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed