{"_id":"60d2b8e3604dc056ed5a9ae8","slug":"another-chance-for-applicants-who-did-not-submit-fee-in-sub-inspector-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती 2020 : फीस न जमा कर पाने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती 2020 : फीस न जमा कर पाने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
Wed, 23 Jun 2021 10:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:00 AM IST
सार
पुलिस विभाग में भर्ती के लिए किए जा रहे आवेदन में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फीस नहीं दी है उन्हें एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुलिस विभाग में दरोगा के विभिन्न पदों उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के कुल 9534 पदों के लिए आवेदन कर फीस न जमा कर पाने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड ने मौका देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भर दिया है और फीस नहीं जमा कर सके हैं, उन्हें 25 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा।
भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया कि फॉर्म भरने के अंतिम दिन बैंकों के सर्वर पर लोड अधिक हो गया था जिसके कारण कई अभ्यर्थियों की फीस नहीं जमा हो सकी थी।
इसे लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें भर्ती बोर्ड को मिली थीं। इसके बाद फीस जमा करने का मौका देने का निर्णय लिया गया है।