{"_id":"60f0261610bf3f240c1278d7","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-15-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: सपा ने महंगाई व किसानों के मुद्दे पर किया प्रदर्शन, मायावती बोलीं- भाजपा सरकार में भी सपा की तरह जंगलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: सपा ने महंगाई व किसानों के मुद्दे पर किया प्रदर्शन, मायावती बोलीं- भाजपा सरकार में भी सपा की तरह जंगलराज
Thu, 15 Jul 2021 05:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:47 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महंगाई व किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। जिसकी चर्चा पूरे दिन होती रही। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और किसानों सहित कई मुद्दों को लेकर जिलों में प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपे। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार भी सपा की राह पर चल रही है यही कारण है कि यूपी में अब जंगलराज कायम हो गया है। इसके अलावा, शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
सड़कों पर घमासान: महंगाई व किसानों के मुद्दे पर उतरे सपाइयों ने कराया ताकत का एहसास, जबरदस्त प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के जरिए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली होने, किसानों को उपज का न्यूनतम मूल्य दिलाने, गन्ने का बकाया भुगतान, महंगाई रोकने, रोजगार दिलाने आदि की मांग की गई। इस प्रदर्शन का एक मकसद सपाइयों का अपनी ताकत का प्रदर्शन करना भी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मायावती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की तरह ही जंगलराज
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा सरकार में भी उसी तरह का जंगलराज कायम हो गया है जैसे इससे पहले की सपा सरकार में था। पंचायत चुनाव में जिस तरह से धनबल, बाहुबल एवं सत्ताबल का खुला दुरुपयोग किया गया उसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। पहले चाहे कांग्रेस की सरकार हो या सपा की, सभी का यही हाल था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी : पिछले 24 घंटे में सिर्फ 77 नए केस मिले, अलीगढ़, कासगंज, श्रावस्ती, हाथरस और महोबा कोरोना मुक्त
यूपी में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 77 नए केस मिले, 46 जिलों में नया संक्रमित नहीं मिला, जबकि 28 जिलों में एक अंकों में नए केस मिले हैं। अलीगढ़, कासगंज, श्रावस्ती, हाथरस और महोबा कोरोना से मुक्त हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू की गई
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके ही चालक की पत्नी ने तहरीर देकर रिजवी पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।
पढ़ें पूरी खबर
ओवैसी के साथ मुरादाबाद में होने वाली सभा में शामिल नहीं हुए राजभर, गठबंधन की मजबूती पर खड़े हुए सवाल
यूपी चुनाव 2022 के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने में लगे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ मुरादाबाद में होने वाली सभा से खुद को अलग कर लिया। कार्यक्रम से अचानक ओपी राजभर की दूरी इस गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर रही है। पढ़ें पूरी खबर