{"_id":"60efd27367f9300e51792107","slug":"jungle-raj-like-sp-in-bjp-government-too-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की तरह ही जंगलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की तरह ही जंगलराज
Thu, 15 Jul 2021 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:47 AM IST
सार
बसपा सुुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा सरकार में भी उसी तरह का जंगलराज कायम हो गया है जैसे इससे पहले की सपा सरकार में था। पंचायत चुनाव में जिस तरह से धनबल, बाहुबल एवं सत्ताबल का खुला दुरुपयोग किया गया उसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा सुुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा सरकार में भी उसी तरह का जंगलराज कायम हो गया है जैसे इससे पहले की सपा सरकार में था। पंचायत चुनाव में जिस तरह से धनबल, बाहुबल एवं सत्ताबल का खुला दुरुपयोग किया गया उसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। पहले चाहे कांग्रेस की सरकार हो या सपा की, सभी का यही हाल था।
विज्ञापन
यही कारण था कि वर्ष 1995 में सपा के इसी बर्ताव के कारण बसपा ने सपा से नाता तोड़ लिया था और सपा सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा भी इसी राह पर है। लोग बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचारों से त्रस्त हैं और भाजपा पंचायत जीत का जश्न मनाने में व्यस्त है।
विज्ञापन