{"_id":"60eae69a8ebc3ecadc765561","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-11-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: यूपी के शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकी, सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: यूपी के शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकी, सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान
Sun, 11 Jul 2021 06:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Jul 2021 06:09 PM IST
सार
लखनऊ में गिरफ्तार किए गए आतंकियों की घटना की पूरे प्रदेश में चर्चा रही। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनसंख्या नीति का एलान किया है। यह मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के मुद्दे पर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आतंकवादी यूपी के शहरों को दहलाना चाहते थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, अखिलेश यादव ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बारे में कहा कि भाजपा ने प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर चुनाव में जीत दर्ज की है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
एडीजी प्रेसवार्ता में बोले- 15 अगस्त के पहले शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकी, पाक में है इनका आका
यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे। एटीएस को इनके पास से विस्फोटक बरामद हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान, बोले-बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई जनसंख्या नीति 2021-30 जारी कर दी है। सीएम योगी ने पूरी दुनिया में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है। सीएम योगी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा है। यूपी में जारी नीति समस्या का समाधान करेगी। इसमें हर तबके का ध्यान रखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पुलिस व प्रशासन की मदद से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जितनी गुंडागर्दी हुई उतनी किसी चुनाव में नहीं हुई। अगर प्रशासन का इस्तेमाल न होता तो चुनाव के परिणाम कुछ और होते। यहां पढ़ें पूरी खबर
मायावती बोलीं- पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस व दूध की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त, ध्यान दें सरकारें
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर महंगाई के मुद्दे पर देश व प्रदेश की सरकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। महंगाई से जनता त्रस्त है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सरयू हादसे में मृतकों की संख्या नौ हुई, सभी शव बरामद, रेस्क्यू समाप्त, 12 लोग डूबे थे
अयोध्या की सरयू नदी के गुप्तार घाट पर हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू समाप्त कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर