{"_id":"60ea7e0fc8f407027018e738","slug":"mayawati-speaks-on-price-rise-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: मायावती बोलीं- पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस व दूध की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त, ध्यान दें सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: मायावती बोलीं- पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस व दूध की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त, ध्यान दें सरकारें
Sun, 11 Jul 2021 10:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:43 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनता की जरूरत की सभी चीजों में बेतहाशा होती मूल्य वृद्घि को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर महंगाई के मुद्दे पर देश व प्रदेश की सरकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। महंगाई से जनता त्रस्त है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व दूध आदि जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें जिस प्रकार से लगातार बढ़ रही हैं उससे महंगाई आसमान छूकर लोगों का जीवन दुखी व त्रस्त बना रही है फिर भी सरकारें इसके प्रति गंभीर व चिंतित नहीं हैं, क्यों? यह अति-दुःखद है।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश में हर तरफ छाई गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि की समस्या से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को भी अपनी पूरी शक्ति व संसाधन इसके निदान में लगा देना जरूरी ताकि देश को निराशा के माहौल से निकाल कर विकास को सही पटरी पर लाया जा सके।
विज्ञापन
बता दें कि अब यूपी में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई हैं और कीमतें हर रोज बढ़ती जा रही हैं।

1. देश में पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व दूध आदि जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुओं की क़ीमतें जिस प्रकार से लगातार बढ़ रही हैं उससे महंगाई आसमान छूकर यहाँ के लोगों का जीवन दुःखी व त्रस्त कर रही हैै, फिर भी सरकारें इसके प्रति गंभीर व चिन्तित नहीं हैं, क्यों? यह अति-दुःखद। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) July 11, 2021
2. देश में हर तरफ छाई ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि की समस्या सेे प्रभावी तौर पर निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को भी अपनी पूरी शक्ति व संसाधन इसके निदान में लगा देना ज़रूरी, ताकि देश को निराशा के माहौल से निकाल कर ’विकास’ को सही पटरी पर लाया जा सके। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 11, 2021
बता दें कि अब यूपी में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई हैं और कीमतें हर रोज बढ़ती जा रही हैं।