फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav Press conference on Block Pramukh election.

प्रेस कांफ्रेंस: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीता

Sun, 11 Jul 2021 12:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jul 2021 12:33 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव गुंडागर्दी कर जीता है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Press conference on Block Pramukh election.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पुलिस व प्रशासन की मदद से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जितनी गुंडागर्दी हुई उतनी किसी चुनाव में नहीं हुई। अगर प्रशासन का इस्तेमाल न होता तो चुनाव के परिणाम कुछ और होते।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बधाई दे रहे हैं जो कि शर्मनाक है क्योंकि इन चुनाव में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में अराजकता मुख्यमंत्री के इशारे पर की गई है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा सरकार और उनकी पुलिस पर भरोसा नहीं करता।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि यूपी में इस स्तर की गुंडागर्दी कभी भी नहीं हुई है। लेकिन सपा के कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के हर षड़यंत्र का जवाब देने के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के गुंडाराज से ऊब चुकी है और समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। भाजपा जनता से नहीं लड़ सकती है और जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता का ध्यान हटाने के लिए समय-समय पर षडयंत्र रचे जाते हैं। अखिलेश ने कहा कि किसानों का बुरा हाल है। भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल के आसमान छूते भाव और बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। खेती के काम आने वाली खाद, बीज, कीटनाशक सब महंगे हैं। भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में तमाम लोगों की जानें चली गईं। सपा की सरकार बनने पर नए सिरे से डेथ ऑडिट कराई जाएगी और मौतों के आंकड़े छुपाने वालों पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed