फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 9 April.

Top News of UP: यूपी: विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए मतदान सम्पन्न, रामगोपाल ने वोटिंग पर उठाए सवाल, शिवपाल बोले- सब ठीक है

Sun, 10 Apr 2022 11:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Apr 2022 11:07 AM IST
सार

यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए शनिवार शाम चार बजे तक मतदान पूरा हो गया। शनिवार को 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 9 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए मतदान सम्पन्न हो गया है। सभी सीटों पर सपा व भाजपा के बीच मुकाबला है। शनिवार को 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। उधर, यूपी के विधान परिषद चुनाव में मतदान के दौरान सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव और महासचिव रामगोपाल के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। जिन्हें भविष्य की सियासत की ओर संकेत माना जा रहा है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी: विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए मतदान सम्पन्न, 12 अप्रैल को घोषित होंगे परिणाम
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए मतदान सम्पन्न हो गया है। सभी सीटों पर सपा व भाजपा के बीच मुकाबला है। शनिवार को 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


UP MLC Election 2022: रामगोपाल ने मतदान पर उठाए सवाल तो शिवपाल का पलटवार- सब ठीक हो रहा है
यूपी विधान परिषद चुनाव में शनिवार को प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में मतदान किया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मतदान की प्रक्रिया पर सवाल उठाया तो शिवपाल यादव ने कहा कि शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी पढ़ाई
यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षाओं का समय बदल गया है। अब यहां सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर

चर्चा में आसाराम का आश्रम: जिस लड़की का शव मिला उसके पिता भी तीन वर्षों से लापता, बच्ची की मां ने खोले कई राज
आसाराम का आश्रम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जिस किशोरी का शव आसाराम के आश्रम में मिला है। उसका पूरा परिवार आसाराम का अनुयायी था। आश्रम में सत्संग के समय बड़ी भीड़ उमड़ती थी। किशोरी का पिता तीन साल से लापता है। पढ़ें पूरी खबर

Ayodhya: अयोध्या में बनेगा रामायण विश्वविद्यालय, 21 एकड़ भूमि चिन्हित की गई
यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि अयोध्या शोध संस्थान तहत राम नवमी के अवसर पर ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ  द रामायण के तहत 10 ग्रन्थों का प्रकाशन एवं विमोचन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर


आगरा: फंदे से लटका मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, कागज पर लिखा मिला- ये सुसाइड नहीं, मर्डर है
भाजपा नेता का बेटे बीटेक फोर्थ ईयर का छात्र था। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने तीन लड़कों का नाम लिखकर खुद की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पढ़ें पूरी खबर

सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल: मस्जिद पर माइक लगाकर अजान का प्रावधान अनुचित, एमएलसी चुनाव में पहुंचे थे मतदान करने
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए हो रहे मतदान के बीच उन्नाव पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अजान विवाद को लेकर कहा कि मस्जिद पर माइक लगाकर अजान का प्रावधान अनुचित है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed