फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 30 October.

Top news of UP: बसपा के छह विधायक सपा में शामिल, प्रदेश में कोरोना के अब सिर्फ 107 मामले सक्रिय

Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। शनिवार को बसपा के छह और विधायक सपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 30 October.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। वहीं, भाजपा का भी एक विधायक सपा में शामिल हो गया। वहीं, प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। अब प्रदेश में सिर्फ 107 मामले ही सक्रिय हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


बसपा को बड़ा झटका, 6 विधायक सपा में शामिल, एक भाजपाई भी साइकिल पर सवार
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कोविड अपडेट: यूपी में कोरोना के 107 मामले सक्रिय, 39 जिलों में एक भी केस नहीं
उत्तर प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 107 है। 39 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 64 हजार 292 सैम्पल की टेस्टिंग में 08 जिलों में 20 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या: दिवाली पर करीब नौ लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी, 32 घाटों पर जलाए जाएंगे दीप
दिव्य-दीपोत्सव 2021 में इस बार 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अवध विश्वविद्यालय ने कमर कस ली है। इस काम में 12 हजार स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर 8,91,650 दीप जलाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: कानून व्यवस्था में हुए सुधार को चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा
भाजपा विधानसभा चुनाव में योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में हुए कानून व्यवस्था में सुधार को मुख्य मुद्दा बनाएगी। पार्टी मुख्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों, चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी और संगठन प्रभारियों की तीन घंटे तक चली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने फीडबैक लिया। उन्होंने प्रभारियों और सह प्रभारियों को फील्ड में जाकर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने का एजेंडा सौंपा। पढ़ें पूरी खबर


कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- मोदी ने कोरोना काल में किसी को भूखे नहीं सोने दिया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने किसी को भी भूखे नहीं सोने दिया। भाजपा और उसकी सरकारों के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। हालांकि, चुनाव नजदीक आते ही बहुत से लोग सक्रिय हो जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed