{"_id":"617d22e298d4eb24b778c07d","slug":"cabinet-minister-smriti-irani-says-modi-government-provides-ration-during-corona-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- मोदी ने कोरोना काल में किसी को भूखे नहीं सोने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- मोदी ने कोरोना काल में किसी को भूखे नहीं सोने दिया
Sat, 30 Oct 2021 04:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Oct 2021 04:18 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार के लिए सत्ता लोगों की सेवा करने का माध्यम है। कोरोना के मुश्किल समय में भी सरकार ने जनता की छोटी से छोटी जरूरतों का ख्याल रखा।
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा का मिशन आमजन की सेवा है। लेकिन, चुनावी बेला में कुछ दल नए रूप में सामने आ रहे हैं। महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां खुले में शौच जाने की समस्या से मुक्ति दिलाई, वहीं यूपी की महिलाएं आज तक एक नेताजी का वो बयान नहीं भूली हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़के हैं और कभी-कभार बहक जाते हैं। इस तरह से उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।
विज्ञापन
राजधानी के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में शनिवार को महिला कारीगर बुनकर समागम को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार के संकल्प ने किसी भी व्यक्ति को भूखे नहीं सोने दिया। भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक क्षिप्रा शुक्ला के कार्यों व प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
ईरानी ने केंद्र और राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में 4200 महिला बुनकर कारीगरों ने भाजपा की सदस्यता भी ली। इनमें थारू समाज की भी 550 महिलाएं शामिल थीं। प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की कल्याणकारी नीतियों से करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है। भाजपा के कारीगर और बुनकर प्रकोष्ठ की सह संयोजक व उप्र. इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किया है।
विज्ञापन
‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल एप’ लांच
कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने ‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल एप’ को भी लांच किया। मोबाइल नंबर 9534350350 पर व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से महिलाएं संगठन से सीधे संवाद कर सकेंगी। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर सरकार व संगठन में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।