फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या: दिवाली पर करीब नौ लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी, 32 घाटों पर जलाए जाएंगे दीप, तस्वीरें

Sat, 30 Oct 2021 12:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Oct 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebration in Ayodhya with 9 Lak diyas.
राम की पैड़ी। - फोटो : amar ujala

दिव्य-दीपोत्सव 2021 में इस बार 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अवध विश्वविद्यालय ने कमर कस ली है। इस काम में 12 हजार स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर 8,91,650 दीप जलाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रत्येक घाट पर दीपों की संख्या का निर्धारण कर लिया गया है। इस समय विश्वविद्यालय के वॉलंटियर्स दीप जलाने के लिए घाटों पर मार्किंग करने में जुटे हैं।



भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले दीपोत्सव को 2017 में योगी सरकार ने भव्यता देनी शुरू की है। दिवाली से एक दिन पूर्व छोटी दिवाली दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया। तब से हर वर्ष यह उत्सव नए-नए आयामों में भव्यता को स्पर्श करता रहा है। दीप जलाने के विश्व रिकॉर्ड भी बनते रहे हैं।

इस बार दीपोत्सव में अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। 7.50 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राम की पैड़ी के 32 घाटों का चयन हुआ है। हर घाट पर स्वयंसेवकों व दीपों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है। कुल 32 घाटों पर लगभग नौ लाख (8,91,650) दीप जलाए जाने की तैयारी है।

Diwali celebration in Ayodhya with 9 Lak diyas.
- फोटो : amar ujala

दीपोत्सव में विश्वविद्यालय परिसर, महाविद्यालय, विभिन्न गैर शिक्षक संस्थान, एनसीसी, एनएसएस समेत 12 हजार स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। दीपोत्सव में प्रति स्वयंसेवक 75 से 80 दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी घाटों पर स्वयंसेवकों की टीम पर्यवेक्षकों की निगरानी में मार्किंग करने में जुटी हुई है। दीपोत्सव आयोजन की मॉनीटरिंग ड्रोन से की जाएगी। प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव से नया विश्वरिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। दीपों को जलाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

Diwali celebration in Ayodhya with 9 Lak diyas.
- फोटो : amar ujala

घाटों पर निधारित की गई दीपों की संख्या
राम की पैड़ी के घाटों पर दीपों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। घाट नंबर एक पर 55500, दो पर 27500, तीन पर 36700, घाट नंबर चार पर 48300, पांच पर 19 हजार, छह पर 18500 व घाट नंबर सात पर 52 हजार दीपक जलाने की योजना है। घाट नंबर आठ पर 47200, नौ पर 52350, 10 पर 53800, 11 पर 47 हजार, 12 पर 37500 दीपक जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali celebration in Ayodhya with 9 Lak diyas.
अयोध्या का तुलसी उद्यान। - फोटो : amar ujala

घाट नंबर 13 पर 23600, 14 पर 31900, 15 पर 33 हजार, 16 पर 9400, 17 पर 29500, घाट नंबर 18 पर 29300, 19 पर 19200 व 20 पर 28500 दीपक जलाने की योजना है। इसी प्रकार घाट नंबर 21, 22 व 23 पर क्रमश: पांच-पांच हजार दीप जलेंगे। घाट नंबर 24 नंबर पर 6700, 25 पर 13500, 26 पर 12500, 27 पर 8700, 28 पर 44 हजार, 29 पर 43 हजार, 30 नंबर घाट पर 26 हजार, 31 पर 12 हजार और घाट नंबर 32  पर 10 हजार दीप जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
Diwali celebration in Ayodhya with 9 Lak diyas.
- फोटो : amar ujala

नौ लाख दिए जलाने में खर्च होंगे 1.24 करोड़
दीपोत्सव में नौ लाख दिए जलाने में कुल 1.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव के मुताबिक एक लाख दीपक अयोध्या के प्रमुख मंदिरों पर भी जलेंगे। साथ ही मंदिरों में लाइटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इस साल पुराने सरयू पुल को फूलों से सजाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed