Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bedside ultrasound examinations are convenient for critically ill patients: Dr. Avinash

बेड पर अल्ट्रासाउंड जांच गंभीर मरीजों के लिए सुविधाजनक : डॉ. अविनाश

Sat, 21 Nov 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bedside ultrasound examinations are convenient for critically ill patients: Dr. Avinash
केजीएमयू में हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। बेड पर अल्ट्रासाउंड जांच गंभीर मरीजों के लिए बहुत सुविधाजनक है। इससे डॉक्टरों को तत्काल इलाज तय करने में मदद मिलेगी। ये जानकारी केजीएमयू क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल शुक्रवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर में राष्ट्रीय प्रिसिजन मेडिसिन एंड इंटेंसिव केयर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बिस्तर पर जांच से मरीज को दूसरे विभाग तक ले जाने की जरूरत कम होगी। डॉक्टर मरीज के बिस्तर पर ही अल्ट्रासाउंड से शरीर के जरूरी अंगों की स्थिति का आकलन कर सकेंगे। इससे बीमारी की गंभीरता समझने और इलाज का फैसला जल्द लेने में सहायता मिलेगी। अल्ट्रासाउंड से दिल के दोनों वेंट्रिकल की पंप करने की क्षमता जांची जा सकेगी। इससे हृदय द्वारा शरीर में पर्याप्त खून पहुंचाने का पता चलेगा। मरीज को कितने तरल पदार्थ की जरूरत है, इसका भी आकलन संभव होगा।
विज्ञापन

डॉ. सौमित्र मिश्र ने बताया कि अल्ट्रासाउंड से फेफड़ों में पानी या हवा भरने का पता चलेगा। इससे डायफ्राम की कार्यक्षमता और पेट में अंदरूनी रक्तस्राव का भी पता लगाया जा सकेगा। हादसे में घायल मरीजों की तेजी से जांच के लिए यह उपयोगी है। बेड पर ही अल्ट्रासाउंड जांच से चोट की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। खून की नसों में रुकावट और गंभीर मरीजों के मस्तिष्क से जुड़ी जांच भी इससे मुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed