{"_id":"612b719777f3a24eb958044b","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-29-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: अयोध्या दौरे पर राममय हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन 7 करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: अयोध्या दौरे पर राममय हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन 7 करोड़ के पार
Sun, 29 Aug 2021 06:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:12 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को अयोध्या दौरा किया। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्र्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को अयोध्या दौरे पर थे। जहां उन्होंने रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करने के साथ ही रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। वहीं, प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन सात करोड़ से भी ज्यादा हो गया है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद बोले- राम सभी के और सब में हैं श्रीराम
रामायण कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि रामायण में जीवन के उन मूल्यों को समाहित किया गया है जो कि मानवता के लिए जरूरी हैं। रामायण दर्शन के अलावा एक ऐसा ग्रंथ है जो कि हमारे जीवन के हर हिस्से हिस्से के लिए संदेश देती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: प्रदेश में अब तक सात करोड़ चार लाख से ज्यादा टीकाकरण, सक्रिय मरीज सिर्फ 300
उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा सात करोड़ चार लाख के पार हो चुका है। अब तक पांच करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी बोले- राष्ट्रपति के नाम में भी श्रीराम जुड़ा हुआ है, श्रीराम जन-जन के हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कॉन्क्लेव में कहा कि राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। पांच शताब्दी के एक लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुकंपा से पांच अगस्त 2020 को श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर
सुखदेव राजभर का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को विधायक सुखदेव राजभर से उनके घर जाकर मुलाकात की। राजभर लंबे समय से बीमार हैं। पढ़ें पूरी खबर
जन्माष्टमी पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश, ऊर्जा मंत्री बोले- सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें
उत्तर प्रदेश सरकार ने जन्माष्टमी के मौके पर पावर कॉर्पोरेशन को प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि कहीं भी आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। अधिकारियों को रात्रि पेट्रोलिंग करने तथा लोकल फाल्ट जल्द से जल्द ठीक कराने की व्यवस्था कराने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर