फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than seven crore vaccination in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में अब तक सात करोड़ चार लाख से ज्यादा टीकाकरण, सक्रिय मरीज सिर्फ 300

Sun, 29 Aug 2021 06:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Aug 2021 06:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

विज्ञापन
More than seven crore vaccination in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा सात करोड़ चार लाख के पार हो चुका है। अब तक पांच करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद अब कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया जबकि मात्र 12 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 265 मरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सात करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है'

प्रदेश में अब तक सात करोड़ 19 लाख 57 हजार 964 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में दो लाख 19 हजार 229 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

बता दें कि अब तक 16 लाख 86 हजार 165 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed