फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 28 Aug.

Top news of UP: सपा में शामिल हुए माफिया मुख्तार अंसारी के भाई, सुल्तानपुर में आठ बाल श्रमिक छुड़ाए गए

Sat, 28 Aug 2021 05:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Aug 2021 05:55 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के नजरिये से सपा लाभ की स्थिति में नजर आ रही है। गुरुवार को पूर्वांचल में प्रभाव रखने वाले मुख्तार अंसारी के भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी सपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 28 Aug.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर मामले में जेल में सजा काट रहे माफिया मुख्तार अंसारी के भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी गुरुवार को सपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि इससे सपा को पूर्वांचल की करीब 10 सीटों पर लाभ होगा। वहीं, श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिकों को पकड़ा है। बाल श्रमिकों से काम कराने वाले लोगों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल हुए मुख्तार अंसारी के भाई, सदस्यता लेते समय भावुक हुए अंबिका चौधरी
पूर्वांचल की सियासत में खासा दखल रखने वाले बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी शनिवार को समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। उनके साथ अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ले ली। इस अवसर पर चौधरी भावुक भी हो गए जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सांत्वना दी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


सुल्तानपुर: श्रम विभाग की टीम ने पकड़े आठ बाल श्रमिक, कराए गए मुक्त
श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिकों को पकड़ा है। बाल श्रमिकों से काम कराने वाले लोगों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान 30 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ: ज्वेलरी शॉप में बुरका पहनकर आया बदमाश, बंदूक के दम पर लाखों की लूट कर हुआ फरार
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के खरगापुर के गीता चौराहे पर शनिवार सुबह बुर्का पहन कर आया एक बदमाश असलहे के बल पर लाखों रुपये के गहने लूट कर भाग गया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से बातचीत कर छानबीन शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर 

राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा: रेलवे ट्रैक का हुआ रनिंग ट्रायल, स्वागत व सुरक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में
राष्ट्रपति के आगमन पर उनके स्वागत और सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर वाटरप्रूफ पंडाल, वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्थल के साथ-साथ रेल पटरियों के रंगरोगन का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं, सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा लखनऊ से अयोध्या रेलवे ट्रैक का रनिंग ट्रायल किया गया। पढ़ें पूरी खबर 


लखनऊ: दुराचार की कोशिश के दोषी सिपाही को कैद, 15 हजार रुपये जुर्माना
अपनी रिश्तेदार के साथ दुराचार की कोशिश और उसकी लज्जा भंग करने के दोषी वायरलेस विभाग के सिपाही रंजीत सिंह को कोर्ट ने पांच साल की कैद और 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे डॉ. अवनीश कुमार ने पीड़िता को प्रतिकर के रूप में जुर्माने की संपूर्ण राशि देने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed