फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Ansari's brother and ambika chaudhary joins Samajwadi Party in Lucknow.

यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल हुए मुख्तार अंसारी के भाई, सदस्यता लेते समय भावुक हुए अंबिका चौधरी

Sat, 28 Aug 2021 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Aug 2021 02:20 PM IST
सार

सिब्कातुल्लाह अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से 2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से विधायक रहे। 2017 में बसपा से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। पंचायत चुनाव के दौरान ही अंसारी बंधुओं के हाथी से उतर कर साइकिल पर सवार होने की रणनीति तैयार हो गई थी। इसके लिए कई दौर की बातचीत की गई।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari's brother and ambika chaudhary joins Samajwadi Party in Lucknow.
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वांचल की सियासत में खासा दखल रखने वाले बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी शनिवार को समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। उनके साथ अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ले ली। इस अवसर पर चौधरी भावुक भी हो गए जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन


सिब्कातुल्लाह अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से 2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से विधायक रहे। 2017 में बसपा से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। पंचायत चुनाव के दौरान ही अंसारी बंधुओं के हाथी से उतर कर साइकिल पर सवार होने की रणनीति तैयार की गई। इसके लिए कई दौर की बातचीत की गई।
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही सपा बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी को पार्टी की सदस्यता दिलाने से अभी परहेज कर रही है। ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए उनके बड़े भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी को सदस्यता दिलाई गई। दरअसल, पूर्वांचल की 10 सीटों पर अंसारी बंधुओं का प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे अंबिका चौधरी भी विधिवत सपा में शामिल हो गए।

अंबिका चौधरी 1993 से लगातार कोपाचीट (अब फेफना) विधानसभा सीट से विधायक रहे। वर्ष 2012 में भाजपा के उपेंद्र तिवारी से चुनाव हारे। 2017 में बसपा के टिकट पर फेफना से चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बसपा से इस्तीफा दे दिया था। पंचायत चुनाव के दौरान उनके बेटे आनंद चौधरी ने सपा की सदस्यता ली थी और जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए तभी से अंबिका के सपा में लौटने की चर्चा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed