फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 25 April.

Top News of UP:अवैध लाउडस्पीकर हटाने को लेकर पूरे यूपी में चलेगा अभियान, सपा विधायक आजम खां से जेल में मिले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

Mon, 25 Apr 2022 06:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Apr 2022 06:09 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों के लिए तय मानक का अनुपालन कराया जाए और कार्रवाई से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अवगत कराया जाए। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 25 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे लाउडस्पीकर विवाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से दिशा निर्देश जारी कर कहा गया है कि धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर को हटवाया जाए और 30 अप्रैल तक इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त व पुलिस आयुक्त शासन को उपलब्ध कराएं। उधर, प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जिला कारागार में बंद आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद कारागार से बाहर निकले प्रमोद कृष्णम ने बताया कि वह आजम से मिलकर कोई रणनीति बनाने नहीं आए थे बल्कि उनका हालचाल जानने आए थे। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


अवैध लाउडस्पीकर हटाने को लेकर यूपी में चलेगा अभियान: सरकार ने जारी किए आदेश- कहा, 30 अप्रैल तक रिपोर्ट दें
यूपी में अवैध लाउडस्पीकर हटाने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने अफसरों से 30 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सीतापुर: सपा विधायक आजम खां से जेल में मिले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, भगवद्गीता भेंट की
अलग-अलग दलों के नेताओं का सपा विधायक आजम खां से मुलाकात का दौर जारी है। सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनसे मुलाकात की और भगवद्गीता भेंट की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक मामला: बलिया के तीन पत्रकारों को मिली जमानत, बैकफुट पर आई पुलिस ने हटाईं संगीन धाराएं
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए बलिया के तीन पत्रकारों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को तीनों को जमानत मिल गई। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: महंत नृत्यगोपालदास आईसीयू में, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर और संतोषजनक है
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपालदास की हालत स्थिर व संतोषजनक है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर ने इस संबंध में बयान जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: कोरोना के दौरान काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा तोहफा, विभिन्न सेवाओं में मिलेगा वेटेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कार्मिकों की सेवाभावना प्रेरणास्पद है। ऐसे कार्मिकों के भविष्य की सुरक्षा के विभिन्न सेवाओं में वेटेज दिया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 


दिन निकलते ही वारदात: मेरठ के खरखौदा में आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या, पति गिरफ्तार
मेरठ के खरखौदा में एक युवक ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या कर डाली। इसके बाद आरोपी धारदार हथियार के साथ खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed