फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 24 February.

Top News of UP: पीएम मोदी बोले- रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला गया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- राम मंदिर बनवाना संप्रदायिकता नहीं राष्ट्रवाद है

Thu, 24 Feb 2022 06:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Feb 2022 06:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के पांचवे चरण के चुनाव के लिए अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में रोड शो किया। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 24 February.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि यूपी चुनाव के चार चरणों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को 70 साल तक तो सपा-बसपा ने प्रदेश को 30 साल तक लूटा। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला, गरीबों की जमीन हड़पी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठी के कौहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला और गरीबों की जमीन हड़प ली जबकि भाजपा ने जिले में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- राम मंदिर बनवाना और धारा 370 हटाना संप्रदायिकता नहीं राष्ट्रवाद है
शीर्ष अदालत के आदेश पर राम मंदिर बनवाना तथा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को तो सपा बसपा ने ढाई दशक तक उत्तर प्रदेश को लूटा है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


UP Eleection 2022: मायावती की अपील- महाराष्ट्र में जांच एजेंसियों की कार्रवाई से प्रभावित न हो जनता
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आतंकवाद के नाम पर तो कभी महाराष्ट्र में चल रही जांच एजेन्सियों की गतिविधियों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।  पढ़ें पूरी खबर

यूपी: आप सांसद संजय सिंह की अपील, हिंदुओं को गाली देने वाले विधायक को चुनाव लड़ने से रोके आयोग
आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह पर हिंदुओं को गाली देने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या: शंखध्वनि व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया रोड शो, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं। इसकी शुरुआत शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed