फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime Minister Narendra Modi addresses a rally in Kauhar in Amethi.

UP Election 2022: पीएम मोदी ने वोट बैंक की राजनीति व परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा, बोले- भाजपा पिता एंड संस की प्राइवेट पार्टी नहीं

Thu, 24 Feb 2022 09:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Feb 2022 09:28 PM IST
सार

अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि यूपी चुनाव के चार चरणों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi addresses a rally in Kauhar in Amethi.
अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि यह जो परिवार वाले लोग होते हैं, वह सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं ताकि अपनी व अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें। राजा महाराजा की तरह जनता पर राज कर सकें। हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए। हम सिर्फ सेवा करना जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पिता एंड संस की कोई प्राइवेट पार्टी नहीं है।

विज्ञापन


 प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को अमेठी के कौहार में एक जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश व देश दो चीजों से परेशान है। पहला वोट बैंक की राजनीति और दूसरा परिवारवाद से। यह दल (विपक्षी) इन बातों की चर्चा नहीं करते। क्योंकि इनके दिलों में खोट है। जबकि यूपी में आपको ऐसा परिवार खोजना मुश्किल होगा जिसकी हमारी सरकार ने सेवाभाव से सहायता न की हो। हमारी ताकत कोई बाहुबली या माफिया नहीं है। हमारी ताकत जनता है। मोदी ने कहा कि परिवारवाद की पोषक सपा व कांग्रेस की इस खोट ने देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वोट बैंक की राजनीति इनकी मजबूरी है। इन्हें देश नहीं वोट बैंक की चिंता है। यह दल वोट बैंक के लिहाज से फैसले लेते हैं। नियम-कानून बनाते हैं। सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों का अपमान करते हैं। इससे इनका वोट बैंक और मजबूत होता है।
विज्ञापन


मंत्री कोई हो जिला परिवार वाले चलाते हैं
मोदी ने कहा कि इन दलों में उन्हीं को मौका मिलता है जो परिवारवाद को नमन करते हैं। इनके यहां वोट बैंक के हिसाब से मंत्री बनाए जाते हैं। मंत्री चाहे जो हो जिला परिवार वाले चलाते हैं। अपने परिवार वालों को जिला बांट देते हैं। अफसर परिवार वालों की ही सुनते हैं। विभाग भी बंटे होते हैं। कोई खनन देखता है तो कोई हेल्थ। फाइलें भी इन्हीं की हां पर स्वीकृत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में राशन का पैसा माफिया, तो बसपा में खाता था हाथी : योगी
अयोध्या/बाराबंकी/बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या के गोसाईगंज व रुदौली में जनसभा के दौरान कहा कि सपा सरकार में राशन का पैसा माफिया तो बसपा सरकार में हाथी खा जाता था। सपा सरकार में 700 तो बसपा सरकार में 300 दंगों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि आज गुंडे, माफिया और उनके चमचे जेल में हैं। बाराबंकी में जनसभा में दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में अब बुलडोजर केवल एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण ही नहीं करता बल्कि माफिया-गुंडों पर भी चढ़ता है। बहराइच के महसी और बौंडी में उन्होंने कहा कि एक सरकार पांच साल पहले थी, जिसमें हमारी बहनें व महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। दमदार सरकार ही माफिया को ठिकाने लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed