फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 22 December.

Top News of UP: डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव, आजादी के अमृत महोत्सव पर 51 हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम

Wed, 22 Dec 2021 06:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Dec 2021 06:44 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव बुधवार को कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्हें खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 22 December.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बुधवार को उनकी रिपोर्ट आई थी जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया। वहीं, लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 51 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाया। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


Dimple Yadav Covid Positive: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी एक बेटी कोरोना पॉजिटिव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी एक बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। डिंपल यादव के नमूने की जांच एक निजी लैब में की गई थी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


आजादी का अमृत महोत्सव: एक साथ 51 हजार लोगों ने गाया वंदे मातरम, योगी बोले- मांगने से नहीं लंबे संघर्ष से मिली आजादी
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ के केडीसिंह बाबू स्टेडियम में 51 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सुरक्षा में शहादत देने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश में कोरोना मरीजों के 216 मामले सक्रिय, मुख्यमंत्री बोले- थोड़ी सी लापरवाही पड़ेगी भारी
कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। पढ़ें पूरी खबर

आयकर छापा: सपा से जुड़े लोगों पर छापे में 154 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी मिली, हवाला लेनदेन के सुबूत भी मिले
समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों पर उत्तर प्रदेश व कर्नाटक में छापों के दौरान आयकर विभाग ने करोड़ों के फर्जी लेनदेन और मुखौटा कंपनियों के जरिये करोड़ों की कीमत के शेयरों के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आयकर विभाग ने कहा कि 154 करोड़ की काली कमाई का पता चला है, जबकि 150 करोड़ के लेनदेन का कोई हिसाब-किताब नहीं है। पढ़ें पूरी खबर


सपा की छात्रसभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अनिल यादव सहित नौ को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें अनिल यादव मास्टर, अनुराग वर्मा, सर्वेश सिंह, हर्ष वशिष्ठ, अनुज जावला, दिनेश, अंकुर पांडेय, कासिम चौधरी, दिगंबर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed