फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   51 thousand people sing vande matram together in Lucknow.

आजादी का अमृत महोत्सव: एक साथ 51 हजार लोगों ने गाया वंदे मातरम, योगी बोले- मांगने से नहीं लंबे संघर्ष से मिली आजादी

Wed, 22 Dec 2021 03:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Dec 2021 03:20 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 51 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन
51 thousand people sing vande matram together in Lucknow.
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ के केडीसिंह बाबू स्टेडियम में 51 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सुरक्षा में शहादत देने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन के लिए आप सबको बधाई। इस तरह के आयोजन यह बताने के लिए हैं कि आजादी मांगने से नहीं मिली है बल्कि इसके लिए लम्बा संघर्ष हुआ है।
विज्ञापन


इस संघर्ष को देश, वर्तमान व भावी पीढ़ी समझ सके इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष को अमृतकाल के रूप में मान्यता देकर हर एक नागरिक से इस अमृतकाल के महत्व को समझने का आआग्रह किया है। यह उस देश के महान सपूतों के संकल्प से जुड़ने का आग्रह है जिनके कारण भारत स्वाधीन हुआ। देश के अंदर अलग-अलग समय मे आजादी का आंदोलन चलता रहा। लेकिन प्रथम स्वातंत्र्य समर 1857 में देखने को मिला था। इसका केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश बना था। मंगल पांडे से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई, ऊदा देवी का संघर्ष, चौरी चौरा, काकोरी, धनसिंह कोतवाल जैसे वीरों ने इसमें अपने-अपने तरह से योगदान दिया। आज उसी का परिणाम है कि एक तरफ देश की आजादी के अमृत महोत्सव व दूसरी तरफ चौरी चौरा का शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान भारत पीपीई किट व सैनिटाइजर के लिए परेशान हुआ पर आज वही भारत दुनिया के अन्य देशों को ये सब उपलब्ध करवा रहा है। यह भारत के बढ़े हुए आत्मविश्वास को दिखाता है। महामारी के दौरे में जीवन व जीविका को बचाने की दिशा में भारत काम कर रहा है। भारत के वैज्ञानिकों की वैक्सीन 135 करोड़ जनता के साथ मित्र देशों को उपलब्ध हो रही है। यह अमृत काल सुरक्षित व श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने का माध्यम है।

'नए भारत की तस्वीर पूरे देश व विश्व के सामने उभर रही है'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार एक ओर तो सीमाओं की रक्षा वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। एक तरफ जहां आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है तो रसाई गैस और निःशुल्क बिजली देकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का काम भी किया जा रहा है। नए भारत की नई तस्वीर पूरे देश व विश्व के सामने उभर रही है। जब भारत की 135 करोड़ जनता एक स्वर से बोलती दिखाई देगी तो ये नया भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed