{"_id":"625fff2890e81054c4354be5","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-20-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: यूपी में बनेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड, योगी बोले- स्कूलों में बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल पर जागरुक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: यूपी में बनेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड, योगी बोले- स्कूलों में बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल पर जागरुक करें
Wed, 20 Apr 2022 06:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:15 PM IST
सार
यूपी में बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के लिए पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के लिए पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का गठन किया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि एनसीआर के जिलों तथा लखनऊ में सभी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी: बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के लिए बनेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए एक पुरोहित कल्याण बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 21वीं सदी में भारत में सांस्कृतिक नवजागरण हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश: मास्क लगाना जरूरी करें, स्कूलों में बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल पर जागरुक करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव है। विगत 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 103 और गाजियाबाद में 33 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आजम खां के परिवार से मिले जयंत चौधरी: सपा से नाराजगी की खबर के बीच आरएलडी अध्यक्ष की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आजम खां के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा, बेटे स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
मथुरा: वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को दुबई के नंबर से मिली जान से मारने की धमकी
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के ट्रस्ट के नंबर पर धमकी भरी कॉल आई है। फोन करने वाले खुद ने को दुबई का रहने वाला बताया और धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: बरात जाने से पहले करंट लगने से दूल्हे की मौत, भाई सहित दो लोग झुलसे
मैनपुरी के गांव मानपुर में बुधवार दोपहर को ऐसा हादसा हुआ, जिसने लोगों को दिल झकझोर कर रख दिया। यहां करंट की चपेट में आने से पहले एक युवक की मौत हो गई। शाम को युवक की बरात जानी थी। पढ़ें पूरी खबर
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: इन चार शहरों में मिलेगी हेलिकॉप्टर सेवा, पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए
कैबिनेट की पहली बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। हरिद्वार में स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल अलकनंदा को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर