फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 2 march.

Top News of UP: टिकैत बोले- मतगणना में गड़बड़ी रोकने के लिए ट्रैक्टर लेकर निकलें किसान, सोनभद्र में मोदी बोले- परिवारवादियों से बचना जरूरी

Wed, 02 Mar 2022 07:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Mar 2022 07:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में कहा कि घोर परिवारवादियों के शासन में यहां की पहचान माफिया और बाहुबली बन गए थे। यहां की पहचान बदलने वालों को सजा देने का मौका आ गया है। 

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 2 march.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राकेश टिकैत ने कहा मतगणना में गड़बड़ी रोकनी है तो नौ तारीख को किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। वहीं उन्होंने यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा और ये बड़ी बात कही। उधर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए प्रचार का दौर जारी है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोनभद्र के बाद गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर मनोज सिन्हा और कृष्णानंद राय का जिक्र कर जनता से अपना नाता जोड़ा। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


टिकैत बोले, मतगणना में गड़बड़ी रोकनी है तो ट्रैक्टर लेकर निकले किसान, यूक्रेन युद्ध पर कही बड़ी बात
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी रोकनी है। इसलिए नौ मार्च को ही मतगणना स्थल के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ डेरा डाल दें। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि सरकार इस युद्ध में भी वोट तलाश रही है। जिसको ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सोनभद्र के बाद गाजीपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- परिवारवादियों से सावधान रहना जरूरी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए प्रचार का दौर जारी है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोनभद्र के बाद गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर मनोज सिन्हा और कृष्णानंद राय का जिक्र कर जनता से अपना नाता जोड़ा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी चुनाव: 301 मौजूदा विधायक दोबारा चुनाव मैदान में, इनमें से 284 की संपत्ति में हुआ 25 हजार फीसदी तक का इजाफा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 301 विधायक और विधानपरिषद सदस्य फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी के हलफनामों का एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण किया है। इनमें से 284 यानी 94 फीसदी की संपत्ती में इजाफा हुआ है। वहीं, महज 17 ऐसे हैं जिनकी संपत्ति कम हुई है। पढ़ें पूरी खबर

ओवैसी जब तक जिंदा रहेगा, तुम्हारी नींद हराम करता रहेगा, आजमगढ़ में एआईएमआईएम प्रमुख की हुंकार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आजमगढ़ के मुबाकरपुर विधानसभा में कहा कि जालिम हुकूमतों के जुल्म को हमने बर्दास्त किया है। पढ़ें पूरी खबर


चंदौली में अमित शाह बोले- 5 चरणों में हो गया सपा-बसपा का सूपड़ा साफ, अब 300 पार कराएं आप
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में ही सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल चुका है। छठवें और सातवें चरण में बस आपको 300  पार कराना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed