फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM Modi Rally in Ghazipur LIVE updates narendra Modi attack on samajwadi party said dont forgive him

UP Chunav 2022: सोनभद्र के बाद गाजीपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- परिवारवादियों से सावधान रहना जरूरी

Wed, 02 Mar 2022 03:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 03:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में कहा कि घोर परिवारवादियों के शासन में यहां की पहचान माफिया और बाहुबली बन गए थे। यहां की पहचान बदलने वालों को सजा देने का मौका आ गया है। 

विज्ञापन
PM Modi Rally in Ghazipur LIVE updates narendra Modi attack on samajwadi party said dont forgive him
गाजीपुर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए प्रचार का दौर जारी है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोनभद्र के बाद गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर मनोज सिन्हा और कृष्णानंद राय का जिक्र कर जनता से अपना नाता जोड़ा।

विज्ञापन


आरटीआई मैदान में आयोजित सभा में पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के विकास के लिए डबल इंजन सरकार को आपका एक-एक वोट नई ऊर्जा देगा। आपका एक-एक वोट उन घोर परिवारवादियों को भी करारा जवाब देगा। ये घोर परिवारवादी, जिन्होंने इस क्षेत्र को इतने दशकों तक विकास से वंचित रखा।
विज्ञापन


माफिया और बाहुबली बन गए थे गाजीपुर की पहचान
गाजीपुर में पीएम मोदी ने कहा कि  परिवारवादियों ने अपने स्वार्थ में इस पुण्य क्षेत्र की पहचान बदलकर रख दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवारवादियों के शासन में यहां की पहचान माफिया और बाहुबली बन गए थे। यहां की पहचान बदलने वालों को सजा देने का मौका आ गया है। ऐसे लोगों को माफ नहीं करना है। आपको वोट देकर सजा देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगों के दौरान खुली जीप में घूमने वाले आज घुटनों पर

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों के राज में क्या कुछ नहीं हुआ था। इन घोर परिवारवादियों ने हमारे दलित भाई बहनों की बस्तियां जलाई थी। गाजीपुर के लोग वो दौर भी नहीं भूले जब हमारे एक होनहार साथी कृष्णानंद राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। दंगों के दौरान खुली जीप में घूमने वाले आज घुटनों पर हैं। पहले की सरकारों के समय जो दहशत थी, उसकी जगह अब गरीबों के कल्याण ने ले ली है।

पीएम बोले-.....ताकि उनका खेल चलता रहे

PM Modi Rally in Ghazipur LIVE updates narendra Modi attack on samajwadi party said dont forgive him
गाजीपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये वही परिवारवादी हैं जो शौचालय की बात करने पर हम लोगों का मजाक उड़ाते थे। इन परिवारवादियों को हमारी माताओं बहनों की असहनीय पीड़ा भी कभी समझ नहीं आई। इस पीड़ा को दूर करने का काम भी हमारी सरकार ने किया है।

घोर परिवारवादी चाहते हैं कि हमारे देश का गरीब, यहां के नागरिक जातियों में बिखर जाएं, ताकि उनका खेल चलता रहे। लेकिन आपको इनको बता देना है कि आपके लिए अपने क्षेत्र, अपने देश का विकास, अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सर्वोपरि है।

परिवारवादियों से सावधान रहना बहुत जरूरी

हमारी सरकार छोटे किसानों की जरुरतों पर भी ध्यान दे रही है। आज गाजीपुर के 5 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब 850 करोड़ रुपये जमा किये गए हैं। भाजपा सरकार यूपी के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। इस पर देशभर में 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

यही काम इन घोर परिवारवादियों को करना होता, तो वो आपको दाने-दाने के लिए तरसा देते है और सारा पैसा खुद खा जाते। ये लोग इतने असंवेदनशील हैं कि दिव्यांग, वृद्ध और असहाय की पेंशन का पैसा भी खा जाते थे। आज भी इन लोगों की सोच वही है।

इन लोगों की नजर आपके विकास के लिए आए हुए पैसों पर है। इसलिए आपको इन परिवारवादियों से सावधान रहना बहुत जरूरी है। महलों में जीने वाले, महंगी गाड़ियों में घूमने वाले कभी भी गरीब का दर्द नहीं समझ सकते। इन्हें माताओं-बहनों को चूल्हे के धूंए से जो तकलीफ होती है, उसका अंदाजा तक नहीं था। हमारी सरकार ने गाजीपुर की 2.5 लाख माताओं-बहनों को उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed