फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 19 Sep.

Top news of UP: वैवाहिक समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति, साढ़े चार साल होने पर मुख्यमंत्री ने दिया रिपोर्ट कार्ड

Sun, 19 Sep 2021 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Sep 2021 05:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार साल पूरे होने पर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया और उम्मीद जताई कि एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 19 Sep.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार ने वैवाहिक समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की छूट दे दी है। वहीं, साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल का हिसाब दिया। इस मौके पर उन्होंने उम्मीद जताई कि 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी सरकार का आदेश: अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल
यूपी सरकार ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है कि अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


योगी सरकार के साढ़े चार साल: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले- अब सुशासन ही प्रदेश की पहचान
यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आज कानपुर सहित कई जिलाधिकारियों को हटाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में शनिवार को देर रात पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तबादलों को मंजूरी दे दी है। आज कानपुर सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों को हटाने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर

संकल्प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं चंद्रशेखर आजाद व मुकेश सहनी, राजभर ने की मुलाकात
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए विभिन्न पार्टियों को मिलाकर गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा की ताकत बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर के बीच चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। राजभर ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से भी मुलाकात की है, लेकिन उनकी ओर से मोर्चा में शामिल होने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर


योगी सरकार के साढ़े चार साल पर अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं
यूपी में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉफ्रेन्स कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया और दावा किया कि भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ा है। अब सुशासन प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में निवेश आ रहा है और यहां कानून का राज है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed