फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav speaks on four and half years of yogi government.

यूपी चुनाव 2022: योगी सरकार के साढ़े चार साल पर अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं

Sun, 19 Sep 2021 01:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Sep 2021 01:21 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर कहा कि अब इस सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं। इस सरकार में सभी नागरिक परेशान हैं।

विज्ञापन
Akhilesh yadav speaks on four and half years of yogi government.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉफ्रेन्स कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया और दावा किया कि भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ा है। अब सुशासन प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में निवेश आ रहा है और यहां कानून का राज है।

विज्ञापन


इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की इस दंभी सरकार में नौजवान, किसान और महिलाएं सभी परेशान हैं। अब यह सरकार सिर्फ छह महीने की ही मेहमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, ग़रीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज़ सरकार के।

उन्होंने आगे लिखा कि नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास।
 

बता दें कि साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के हर जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed