फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: 1784 Vacancies, Eligibility, Salary and Apply Dates

यूपीएसएसएससी: संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का नोटिस जारी, 12वीं पास के लिए मौका, कितने पद भरे जाएंगे?

Fri, 16 Oct 2026 04:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

यूपीएसएसएससी ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया है। 12वीं पास और पीईटी-2025 में शामिल पात्र उम्मीदवार 10 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए 1 दिसंबर 2026 तक का समय रहेगा। पिछली भर्ती की तुलना में इस बार रिक्तियों की संख्या में कमी देखने को मिली है। जानें इस बार कितनी वैकेंसी हैं और पात्रता मानदंड क्या हैं...

विज्ञापन
UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: 1784 Vacancies, Eligibility, Salary and Apply Dates
UPSSSC Lower PCS 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में 12 तरह के पदों पर कुल 1,784 रिक्तियां भरी जाएंगी। भर्ती में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक, अमीन, भंडारपाल और लिपिक समेत कई पद शामिल हैं।

विज्ञापन

आवेदन कब से शुरू होंगे?

विवरण तारीख
विज्ञापन जारी 16 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 10 नवंबर 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2026
फॉर्म में बदलाव की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2026
मुख्य परीक्षा बाद में घोषित होगी

किस पद पर कितनी रिक्तियां हैं?

पद का नाम रिक्तियां
वाणिज्य कर संग्रह अमीन 235
भूमि अर्जन अमीन 187
भंडारपाल एवं लिपिक 118
भंडारपाल एवं लिपिक (विशेष भर्ती) 2
सहकारी कृषि पर्यवेक्षक 50
गृह माता 5
सारणीयक 14
समाज कल्याण पर्यवेक्षक 137
ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) 525
ग्राम पंचायत अधिकारी 508
फार्म लिपिक 2
बिक्री कर्ता 1
कुल 1,784
 
पिछली भर्ती की तुलना में इस बार रिक्तियों की संख्या घटी है। यूपी लोअर पीसीएस भर्ती में 2025 में 2500 से अधिक रिक्तियां थीं, जोकि इस बार घटकर 1,784 हो गई हैं।
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का पीईटी-2025 में शामिल होना जरूरी है। उसके पास वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए और सामान्यीकृत अंक शून्य से अधिक होने चाहिए। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर होगी। अधिकांश पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • समाज कल्याण पर्यवेक्षक और ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण): 12वीं के साथ एनआईईएलआईटी/डीओईएसीसी का सीसीसी प्रमाणपत्र
  • ग्राम पंचायत अधिकारी: 12वीं और सीसीसी प्रमाणपत्र
  • फार्म लिपिक: कृषि विषय के साथ 12वीं या कृषि क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव। हिंदी की देवनागरी लिपि का ज्ञान भी जरूरी
  • बिक्री कर्ता: 12वीं, किसी व्यावसायिक संस्थान में बिक्री का कम से कम तीन साल का अनुभव और देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान

कुछ पदों पर संबंधित प्रशिक्षण, एनसीसी का बी प्रमाणपत्र या प्रादेशिक सेना में दो साल की सेवा को वरीयता दी जाएगी।

उम्र सीमा कितनी है?

उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

  • न्यूनतम उम्र: 18 साल। फार्म लिपिक के लिए 21 साल
  • अधिकतम उम्र: 40 साल
  • आरक्षित वर्ग: उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में पांच साल की छूट मिलेगी।
  • राज्य सरकार और सहकारी संघ के कर्मचारियों तथा उत्तर प्रदेश के कुशल खिलाड़ियों को नियमानुसार पांच साल तक की छूट मिल सकती है।
  • पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: 100 अंकों की होगी यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा, दो घंटे का मिलेगा समय, किन विषयों से आएंगे प्रश्न?

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  1. पीईटी-2025 के आधार पर छंटनी: श्रेणीवार रिक्तियों के मुकाबले 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। कटऑफ पर समान अंक पाने वाले उम्मीदवार भी शामिल होंगे।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 सवाल होंगे, जिनके कुल 100 अंक होंगे।
  3. दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पीईटी स्कोरकार्ड, पहचान पत्र और आरक्षण से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी।

UPSSSC Lower PCS 2026 Notification - Download PDF

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
  1. वेबसाइट के लाइव विज्ञापन सेक्शन में विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 चुनें।
  2. पीईटी-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और ओटीपी सत्यापन पूरा करें।
  3. शैक्षणिक योग्यता, 12वीं के अंक, बोर्ड और पास होने का साल जैसी जानकारी जांचें।
  4. जरूरत के अनुसार सीसीसी प्रमाणपत्र का विवरण भरें।
  5. नेट बैंकिंग, कार्ड, यूपीआई या एसबीआई ई-चालान से 25 रुपये का शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करके उसकी प्रति डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed