{"_id":"6ad211d84eaa98e0e406b798","slug":"up-public-holiday-declared-for-october-19-on-the-occasion-of-mahanavami-chief-minister-yogi-adityanath-makes-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महानवमी पर 19 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महानवमी पर 19 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान
Fri, 16 Oct 2026 05:45 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्तूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से राज्य के लोगों को त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी। महानवमी पर अवकाश की घोषणा से सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्तूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, वर्ष 2026 के लिए पहले घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए 19 अक्तूबर, सोमवार को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लागू होगा।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि पहले जारी अवकाश सूची के अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे। शासन ने आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी हैं। इस निर्णय से प्रदेश के लोगों को महानवमी का पर्व मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन