{"_id":"60c4ad9b8ebc3e3808775d11","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-12-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: अमित शाह ने अपने हाथ में ली मिशन यूपी की कमान, शनिवार को पंचायत उप चुनाव के लिए हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: अमित शाह ने अपने हाथ में ली मिशन यूपी की कमान, शनिवार को पंचायत उप चुनाव के लिए हुआ मतदान
Sat, 12 Jun 2021 06:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:23 PM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, शनिवार को पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसकी तैयारियों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली का दौरा किया जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वहीं, प्रदेश में शनिवार को पंचायत उप चुनाव के लिए कई जिलों में मतदान हुआ। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
यूपी चुनाव की कमान, अमित शाह के हाथ
यूपी विधानसभा चुनाव की कमान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। इन चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख चेहरा होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरा कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, वोटिंग बूथ के बाहर लगी लंबी लाइनें
यूपी के लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फर्रूखाबाद, मेरठ, आगरा, महराजगंज, रायबरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर, अमेठी, बाराबंकी व बलरामपुर जिलों में पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुए। जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
युवती ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को रोकर बताया, इलाज के दौरान भर्ती करने पर मां से हुआ था दुष्कर्म
मेडिकल स्टाफ की हैवानियत का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। शहर के एक वार्ड निवासी युवती ने अपनी 40 वर्षीय मां के साथ लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीटयूट के स्टाफ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा फरियाद न सुने जाने पर उसने रो-रोकर अपनी व्यथा अमेठी जिले के दौरे पर आईं केंन्द्रीय वस्त्र एवं महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी को सुनाई। स्मृति के निर्देश पर डीएम ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी लखनऊ में गिरफ्तार
बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी उर्फ संजीव को शुक्रवार देर रात को देवरिया पुलिस ने लखनऊ स्थित धेनुमति अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ देवरिया में शराब कारोबारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
यूपी में कोरोना कंट्रोल: 24 घंटे में सिर्फ 524 संक्रमित मिले
यूपी में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 524 मामले सामने आए हैं जबकि 1757 लोग डिस्चार्ज होकर वापस जा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.1 प्रतिशत है। बता दें कि प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं जो कि भारत के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर: