फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former BSP MLC Ramu Dwivedi arrested in Lucknow by Deoriya police.

लखनऊ: बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 12 Jun 2021 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Jun 2021 02:56 PM IST
सार

बसपा के पूर्व एमएलसी को देवरिया पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है और अपने साथ ले गई है।

 

विज्ञापन
Former BSP MLC Ramu Dwivedi arrested in Lucknow by Deoriya police.
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी उर्फ संजीव को शुक्रवार देर रात को देवरिया पुलिस ने लखनऊ स्थित धेनुमति अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ देवरिया में शराब कारोबारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था।

विज्ञापन


इस मामले में एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने जब हमलावरों की संपत्ति का ब्योरा मांगा तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस पूर्व एमएलसी को लेकर देर रात ही देवरिया के लिए निकल गई।
विज्ञापन


देवरिया के रहने वाले संजय केडिया शराब के बड़े कारोबारी है। उन्होंने गोरखपुर की शहर कोतवाली में पूर्व बसपा एमएलसी रामू द्विवेदी उर्फ संजीव पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा एक और व्यापारी निकुंज अग्रवाल ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ दिन बाद उसे कुशीनगर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कुशीनगर पुलिस को अपराध न होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चार्जशीट दाखिल कर दिया गया। वहीं, रामू ने समाजसेवी और व्यापारी निकुंज अग्रवाल की पिटाई की। इस मामले में रामू ने अपने रसूख व दबंगई से पीड़ित से समझौता करवा लिया था।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने इन दोनों मामलों की फाइल दोबारा से खंगालने का आदेश दिया है। एडीजी जोन अखिल कुमार ने एसपी को पत्र भेजकर रामू द्विवेदी पर दर्ज मुकदमों और उनसे जुड़े लोगों व संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है। शुक्रवार को एसपी डा. श्रीपति मिश्रा ने खुद कोतवाली में पूर्व एमएलसी पर दर्ज मामले की जानकारी हासिल की थी।

तैयार हो रही कुंडली, खंगाली जा रहीं संपत्तियां

देवरिया के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा ने एडीजी जोन अखिल कुमार का आदेश मिलने के बाद से ही देवरिया के सभी थानों में रामू द्विवेदी पर दर्ज मुकदमों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। उन्होंने रामू द्विवेदी से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रहे हैं। पूर्व एमएलसी द्वारा अर्जित की गई संपतियों का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। उनका नाम प्रदेश में बसपा सरकार में हुए एक बड़े घोटाले में भी आया था। हालांकि, उनके रसूख के सामने पुलिस व जांच एजेंसियां कुछ नहीं कर सकी।

पूर्व सांसद  धनंजय के करीबी है रामू
पुलिस सूत्रों की माने तो राजनीति में रामू द्विवेदी का प्रवेश जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह व बसपा सरकार के कद्दावर मंत्रियों के जरिए हुआ। रामू द्विवेदी पूर्व सांसद के करीबी बताए जाते हैं। उनकी लखनऊ से पूर्वांचल के कई जिलों के सरकारी विभागों के ठेकों में अच्छी दखल है। उनके कुछ रिश्तेदार प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक देवरिया पुलिस ने शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे धेनुमति अपार्टमेंट से रामू द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद सीधे देवरिया लेकर चली गई।

संजय पर दर्ज है युवती पर जानलेवा हमले का मुकदमा
वहीं, शराब कारोबारी संजय केडिया पर भी राजधानी के कृष्णानगर थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में उनको काफी लंबे समय तक जेल की हवा भी खानी पड़ी। कृष्णानगर में रहने वाली युवती से संजय केडिया का प्रेम संबंध था। दोनों में किसी बात पर अनबन होने लगी तो स्काई हिल्टन होटल से निकलते समय संजय ने पांच शूटरों से उस गोलियां चलवा दी थीं। इस युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका काफी लंबा इलाज चला। इस मामले में संजय केडिया गिरफ्तार किये गये थे। कई महीने जेल में रहने के बाद उनको जमानत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed