फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lady alleged his mother was raped when she was admitted for treatment in hospital.

अमेठी: युवती ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को रोकर बताया, इलाज के दौरान भर्ती करने पर मां से हुआ था दुष्कर्म

Sat, 12 Jun 2021 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Jun 2021 04:15 PM IST
सार

अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक युवती ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। युवती ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मां का दुष्कर्म किया गया। केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अफसरों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
A lady alleged his mother was raped when she was admitted for treatment in hospital.
कैबिनेट मंत्री को अपनी व्यथा बताती युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल स्टाफ की हैवानियत का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। शहर के एक वार्ड निवासी युवती ने अपनी 40 वर्षीय मां के साथ लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीटयूट के स्टाफ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा फरियाद न सुने जाने पर उसने रो-रोकर अपनी व्यथा अमेठी जिले के दौरे पर आईं केंन्द्रीय वस्त्र एवं महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी को सुनाई। स्मृति के निर्देश पर डीएम ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


शहर के एक वार्ड निवासी महिला को पिछली छह तारीख को तबीयत खराब होने पर संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया था। महिला की पुत्री ने बताया कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसकी मां को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीटयूट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पुत्री का आरोप है कि वहां सात तारीख को उसकी मां को पहले इमरजेंसी व बाद में चौथी मंजिल के बेड संख्या 41 पर भर्ती कर दिया गया। इसके बाद परिजनों को बाहर भेज दिया गया। किसी को मिलने नहीं दिया गया। बहुत निवेदन करने पर जब दो दिन बाद वह अपनी मां से मिली तो उसकी हालत नाजुक थी। मिलने पर उसकी मां ने चिकित्सकों व स्टाफ द्वारा उसे मारने-पीटने तथा कुछ गलत किए जाने की बात कही।

इसके बाद बेहोशी की हालत में शुक्रवार रात वहां से डिस्चार्ज कराकर फिर से जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया। शनिवार को अचानक जिला मुख्यालय पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से युवती ने कहा कि मां को भर्ती कराने के बाद जब परिजन सुबह केस दर्ज कराने स्थानीय थाने पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया। युवती की बात सुनने के बाद स्मृति ने डीएम, एसपी व सीएमओ से वार्ता कर मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गठित की गई जांच कमेटी : डीएम

डीएम अरुण कुमार ने कहा कि युवती के आरोप बेहद गंभीर हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एसडीएम व सीओ गौरीगंज तथा एसीएमओ की जांच कमेटी गठित की गई है। महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण बताए जा रहे हैं। इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।

कराया जाएगा मेडिकल : एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि महिला का मेडिकल कराने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल के बाद इंस्पेक्टर महिला थाना पीड़िता का बयान लेंगी। मेडिकल रिपोर्ट व बयान को लखनऊ प्रशासन को संदर्भित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed