फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 12 August.

Top news of UP: मुख्यमंत्री बोले- कोरोना से अतिरिक्त सतर्कता बरतें, 21 किलो के चांदी के झूले में विराजेंगे रामलला

Thu, 12 Aug 2021 06:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Aug 2021 06:12 PM IST
सार

यूपी में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें:

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 12 August.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है पर यह समय अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। वहीं, रामलला पहली बार सावन में चांदी के झूले पर विराजेंगे। अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के लिए 21 किलो का चांदी का झूला ट्रस्ट की ओर से निर्मित कराया गया है। अस्थाई राम मंदिर में पंचमी से रामलला के झूलन उत्सव का श्रीगणेश हो जाएगा। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें:

विज्ञापन


यूपी: मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है पर ये अतिरिक्त सतर्कता बरतने का समय
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है पर यह समय अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। टीम 9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लगातार कोशिशों से प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अयोध्या: शुक्ल पक्ष पंचमी से 21 किलो चांदी के भव्य झूले में विराजमान होंगे रामलला
रामलला पहली बार सावन में चांदी के झूले पर विराजेंगे। अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के लिए 21 किलो का चांदी का झूला ट्रस्ट की ओर से निर्मित कराया गया है। अस्थाई  राम मंदिर में पंचमी से रामलला के झूलन उत्सव का श्रीगणेश हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने सहायक शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- 2022 से देश नई शिक्षा नीति के साथ आगे बढ़ेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग से चयनित 2846 सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पढ़ें पूरी खबर

पूर्वांचल: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 406 गांव बाढ़ से प्रभावित, तटीय इलाकों से पलायन जारी
वाराणसी में बाढ़ से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। गंगा और वरुणा पलट प्रवाह के कारण खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। शहर के निचले और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से हाहाकार मचा है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर की तरफ बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 72.01 मीटर पर था। इसमें एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। काशी में गंगा की धारा तबाही मचाने की राह निकल पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर


मायावती बोलीं- अपने संसदीय कार्यकाल में ऐसे दृश्य कभी नहीं देखे, जो हुआ वो अति दुर्भाग्यपूर्ण
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मानसून सत्र में संसद में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने खुद भी सदन में ऐसे दृश्य कभी नहीं देखे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed