फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlala will sit on a silver swing from panchami.

अयोध्या: शुक्ल पक्ष पंचमी से 21 किलो चांदी के भव्य झूले में विराजमान होंगे रामलला

Thu, 12 Aug 2021 10:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Aug 2021 10:01 AM IST
सार

यह पहली बार होगा जब रामलला के दरबार में भी झूलन उत्सव की धूम होगी। भगवान श्री रामलला श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी से चांदी के पलने में झूला झूलेंगे जिसके लिए 5 फुट ऊंचा 21 किलो चांदी का विशेष आकर्षक झूला परिसर में पहुंच गया है।

विज्ञापन
Ramlala will sit on a silver swing from panchami.
रामलला के परिसर में पहुंचा झूला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला पहली बार सावन में चांदी के झूले पर विराजेंगे। अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के लिए 21 किलो का चांदी का झूला ट्रस्ट की ओर से निर्मित कराया गया है। अस्थाई  राम मंदिर में पंचमी से रामलला के झूलन उत्सव का श्रीगणेश हो जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 1 अगस्त के अंक में अस्थाई मंदिर में भी हो झूलनोत्सव की व्यवस्था... शीर्षक  से खबर छाप कर ट्रस्ट का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। टेंट से बाहर निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के बावजूद भी रामलला अभी तक झूलनोत्सव से वंचित थे।
विज्ञापन


यह पहली बार होगा जब रामलला के दरबार में भी झूलन उत्सव की धूम होगी। भगवान श्री रामलला श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी से चांदी के पलने में झूला झूलेंगे जिसके लिए 5 फुट ऊंचा 21 किलो चांदी का विशेष आकर्षक झूला परिसर में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि परिसर में श्रावण मास के पंचमी तिथि से सावन झूला उत्सव की परंपरा है। हालांकि  अयोध्या के सभी मठ मंदिर में तृतीया से ही झूलन उत्सव शुरू हो चुका है।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने कहा कि राम जन्मभूमि में भी श्री रामलला का झूलनोत्सव पंचमी से मनाया जाएगा। जिसके लिए चांदी का झूला लाया गया हैं जिस पर पंचमी तिथि को श्री रामलला अपने भाइयों के साथ विराजमान होंगे और विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ उत्सव का श्रीगणेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed