फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh 19 August.

Top News of UP: दो खेलों को गोद लेगी योगी सरकार, प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा भत्ता

Thu, 19 Aug 2021 05:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Aug 2021 05:21 PM IST
सार

लखनऊ में ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई घोषणाएं की जिससे प्रदेश में खेलों के विकास में मदद मिलेगी। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh 19 August.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार कुश्ती सहित दो खेलों को गोद लेगी और अगले 10 वर्षों तक लगातार उनका वित्तपोषण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। वहीं, प्रदेश सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को भत्ता देने की घोषणा की। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी की घोषणा: दो खेलों को गोद लेगी राज्य सरकार, मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनेगा खेल विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार कुश्ती सहित दो खेलों को गोद लेगी और मेरठ में बन रहे खेल विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर    
विज्ञापन


विधानसभा में योगी बोले: तालिबान के समर्थकों को आनी चाहिए शर्म, वहां महिलाओं और बच्चों का हो रहा कत्लेआम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं उन्हें वहां की औरतों और बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनव्वर राना के विवादित बोल: कहा- तालिबान ने किसी देश पर हमला नहीं किया बल्कि अपने देश को आजाद करवाया
शायर मुनव्वर राना ने तालिबान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि तालिबान ने किसी मुल्क पर हमला तो किया नहीं बल्कि उन्होंने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में अपनी सैन्य ताकत के बलबूते जो सरकार बनाई गई थी उसे ही उखाड़ फेंका है। इस तरह तालिबान ने तो अपने मुल्क को आजाद कराया है। पढ़ें पूरी खबर  

यूपी: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को भत्ता देगी योगी सरकार, सरकारी कर्मचारियों को भी 28 प्रतिशत का लाभ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा प्रदेश सरकार तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं की आर्थिक मुश्किलें कम करने के लिए भत्ता देगी। वहीं, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को भी 1 जुलाई के बाद से 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। बता दें कि इसके पहले बुधवार को पेश हुए अनुपूरक बजट में प्रदेश सरकार ने 3002 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा युवाओं के लिए की गई थी। पढ़ें पूरी खबर 


मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड: कंधे पर एके 47 रखकर चलना कौन सा इस्लाम है... हिंदुस्तान में रहकर तालिबान की हिमायत बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद कुछ लोगों की ओर से उसका समर्थन करने पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने निंदा की। बोर्ड ने चेतावनी दी कि तालिबान की हिमायत भी करो और हिंदुस्तान में रहो, इसे बर्दाश्त नही करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed