फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tomorrow 10,690 candidates will appear for the B.Ed. joint entrance exam at 22 centers in the capital

Lucknow News: राजधानी के 22 केंद्रों पर कल 10,690 अभ्यर्थी देंगे बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Sat, 31 May 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow 10,690 candidates will appear for the B.Ed. joint entrance exam at 22 centers in the capital
लखनऊ। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक जून को शहर में 22 केंद्रों पर होगी। सरकारी शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 10690 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के जिला समन्वयक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।जिला समन्वयक डॉ. आरबी सिंह मून ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस वर्ष भी बुंदेलखंड विवि की ओर से किया जा रहा है। बैठक में विवि के दो प्रतिनिधि, जिलाधिकारी की ओर से नामित 11 केंद्र प्रतिनिधि, 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 44 पर्यवेक्षक और सभी 22 केंद्रों के अधीक्षक शामिल हुए। सभी को शुचिता पूर्ण परीक्षा कराए जाने के संबंध में जरूरी निर्देश देते हुए परीक्षा सामग्री बांटी गई। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा में कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकेंगे। प्रवेश पत्र पर फोटो चिपका कर लाना होगा। परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed