{"_id":"5a2f958c4f1c1b97678c12a8","slug":"tomato-and-onion-price-goes-down-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर 25 और प्याज 10 रुपये किलो तक सस्ता, आने वाले दिनों में ये रहेंगे रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर 25 और प्याज 10 रुपये किलो तक सस्ता, आने वाले दिनों में ये रहेंगे रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की थोक मंडियों में आवक बढ़ने से टमाटर व प्याज की कीमतें घटने लगी हैं। तीन दिन में टमाटर 25 रुपये एवं प्याज में 10 रुपये किलो तक सस्ता हुआ है। थोक कारोबारियों का कहना कि टमाटर की कीमत अभी और घटेगी। इससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीतापुर रोड नवीन सब्जी मंडी के थोक कारोबारी के मुताबिक बीते शुक्रवार तक मांग अधिक और मंडी में आवक कम होने के कारण टमाटर 40 एवं प्याज 20 से 30 रुपये किलो तक बिक रहा था। लेकिन बंगलुरू एवं नासिक से टमाटर थोक मंडी पहुंचा तो कीमत घटी।
विज्ञापन
सोमवार को थोक में टमाटर 15 से 20 रुपये किलो हो गया है। जबकि प्याज 20 से 25 रुपये किलो बिका। थोक कीमत घटने के कारण खुदरा बाजार में टमाटर एवं प्याज के दाम नीचे गिरे।
विज्ञापन
गोमतीनगर के खुदरा दुकानदार लालमन यादव ने बताया कि सोमवार को जो टमाटर 50 एवं 60 रुपये किलो बिक रहा था वह घट कर 30 से 35 रुपये किलो हो गया है। जबकि प्याज की कीमत अभी 10 रुपये किलो घटा जो 40 से 45 रुपये किलो बिका। यह प्याज अब तक 50 से 55 रुपये किलो तक बिक रहा था।