फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   toll plaza

बिना टोल दिए गुजरी विधायक के काफिले की 20 गाड़ियां

Sat, 02 Jul 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
मसौली (बाराबंकी)। अपना दल के विधायक के काफिले की करीब 30 गाड़ियां बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा से बिना टोल टैक्स दिए ही गुजर गईं। इसको लेकर टोल कर्मियों और वाहन चालकों में जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई। काफी देर तक जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

अपना दल पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की जयंती पर शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम था। इसमें भाग लेने जा रहे बहराइच के विधायक रामनिवास वर्मा व पार्टी कार्यकर्ताओं की करीब 50 गाड़ियों का काफिला जब शहावपुर टोल प्लाजा पहुंचा तो टोल टैक्स को लेकर कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इससे नेशनल हाईवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। करीब 15 मिनट तक बहस चलती रही। इस दौरान फास्टैग लगे वाहनों को छोड़कर करीब 20 वाहन बिना टोल अदा किये टोल प्लाजा क्रॉस कर गये। टोल प्लाजा प्रबंधक सैयद एहितशाम आलम ने बताया कि अपना दल पार्टी के कार्यकर्ताओं की बिना टोल दिए गुजरी गाड़ियों के बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed