फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toka threw auto on the young man on collision

Lucknow News: टक्कर लगने पर टोका तो युवक पर चढ़ाया ऑटो

Mon, 29 Sep 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Toka threw auto on the young man on collision
लखनऊ। महानगर में शनिवार को बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास टक्कर के विरोध पर चालक ने युवक पर ऑटो चढ़ा दिया। वह उसमें फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में युवक को चोटें आईं। उसकी पत्नी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बादशाहनगर निवासी पार्वती के मुताबिक दोपहर में वह पति राजकुमार के साथ बेटे को लेने स्कूल जा रही थीं। मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चालक गाली-गलौज करने लगा और उनके पति पर ऑटो चढ़ा दिया। पति के फंसने पर भी ऑटो को नहीं रोका। चीख-पुकार मचने पर लोगों ने चालक को दौड़ाया तो उसने ऑटो रोका। किसी तरह उनके पति बाहर निकले तो चालक ऑटो लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed