फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   today voting in purvanchal

अंतिम चरण में 54.24 फीसदी मतदान, महाराजगंज अव्वल

Mon, 12 May 2014 09:16 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
today voting in purvanchal

प्रदेश में अंतिम चरण की 18 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया। इस चरण में कुल 54.24 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें महाराजगंज अव्वल रहा।

विज्ञापन


महाराजगंज में सर्वाधिक 59.54, डुमरियागंज में 53, गोरखपुर में 53.89, कुशीनगर में 55.20, देवरिया में 53.30, बांसगांव में 50.60, लालगंज में 56, आजमगढ़ में 55.40 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं घोषी में 53.92, सलेमपुर में 51.80, बलिया में 53.94, जौनपुर में 52.80, मछलीशहर में 52.22, गाजीपुर में 54.60, चंदौली में 57.24 वाराणसी में 55.22, मिर्जापुर में 53.64 और रॉबर्ट्सगंज में 54 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन

पांच बजे तक की रिपोर्ट

today voting in purvanchal

चुनाव आयोग ने शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है।

यूपी में 18 सीटों के लिए अब तक 51.24 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

डुमरियागंज में 50.60, महाराजगंज में 54.40 गोरखपुर में 51.15, कुशीनगर में 52.80, देवरिया में 50.40, बांसगांव में 48, लालगंज में 52.50, आजमगढ़ में 52.30 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं घोषी में 50.86, सलेमपुर में 48.54, बलिया में 50.74, जौनपुर में 50.40, मछलीशहर में 48.80, गाजीपुर में 50, चंदौली में 55.20 वाराणसी में 51.80, मिर्जापुर में 51.52 और रॉबर्ट्सगंज में 52.40 मतदान हो चुका है।

तीन बजे तक की रिपोर्ट

today voting in purvanchal

चुनाव आयोग ने दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है।

यूपी में 18 सीटों के लिए अब तक 44.51 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

डुमरियागंज में 45.34, महाराजगंज में 44.60 गोरखपुर में 45.50, कुशीनगर में 45.80, देवरिया में 44.60, बांसगांव में 41.80, लालगंज में 46, आजमगढ़ में 46 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं घोषी में 45.86, सलेमपुर में 42, बलिया में 43.50, जौनपुर में 43.60, मछलीशहर में 42.20, गाजीपुर में 44.46, चंदौली में 46.80, वाराणसी में 45.20, मिर्जापुर में 42.96 और रॉबर्ट्सगंज में 45.04 मतदान हो चुका है।

विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

today voting in purvanchal

चुनाव आयोग ने दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। यूपी में 18 सीटों के लिए अब तक 36.29 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

डुमरियागंज में 38.20, महाराजगंज में 37.40 गोरखपुर में 37.10, कुशीनगर में 35.20, देवरिया में 38.40, बांसगांव में 36.60, लालगंज में 37.20, आजमगढ़ में 34.60 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं घोषी में 38, सलेमपुर में 35, बलिया में 35.20, जौनपुर में 36.80, मछलीशहर में 35.40, गाजीपुर में 37.12, चंदौली में 35.60, वाराणसी में 35, मिर्जापुर में 33.70 और रॉबर्ट्सगंज में 36.14 मतदान हो चुका है।

अजय राय पर एफआईआर दर्ज

today voting in purvanchal

कुर्ते पर पंजे का निशान लगाकर वोट देने पहुंचे वाराणसी के कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर धारा 126,130 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

अजय राय अपने कुर्ते पर पार्टी का चुनाव चिन्ह लगाकर वोट देने पहुंचे थे। फुटेज देखने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन पर एफआईआर के आदेश द‌िए थे।

वहीं दूसरे राजनीतिक दल भी इसे लेकर बखेड़ा करने के मूड में हैं।

कुछ दलों का कहना है कि अजय करीब 15 साल से राजनीति में हैं और ऐसा नहीं कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं है, उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है।

अरविंद केजरीवाल से जब इस टिप्पणी मांगी गई, तो उनका कहना था कि ऐसी राजनीति देश के कानून के लिए सही नहीं है।

सुबह 11 बजे तक 23.67 फीसदी मतदान

today voting in purvanchal

चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। यूपी में 18 सीटों के लिए अब तक 23.67 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

डुमरियागंज में 23.50, महाराजगंज में 24.20, गोरखपुर में 23.60, कुशीनगर में 22.80, देवरिया में 25.40, बांसगांव में 25.30, लालगंज में 24.80 आजमगढ़ में 23.40 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं घोषी में 23.10, सलेमपुर में 22.80, बलिया में 23.10, जौनपुर में 22.00 मछलीशहर में 22.60, गाजीपुर में 24.00, चंदौली में 26.00, वाराणसी में 22.80, मिर्जापुर में 21.82 और रॉबर्ट्सगंज में 24.78 मतदान हो चुका है।

कहीं नाम कटा, तो कहीं अखिलेश की फोटो पर बवाल

today voting in purvanchal

वाराणसी शहर में जैतपुरा क्षेत्र के कच्ची बाग आजाद पार्क बूथ पर करीब 100 लोगों का नाम मतदाता सूची से कट गया है। पता चलने पर दर्जनों लोग आदमपुर थाने पहुंचे। सीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर लौटा दिया।

वहीं चंदौली में 15 स्थानों पर ईवीएम खराब होने से देर से मतदान शुरू हुआ। मढ़हुआ दक्षिणी के सेमरा में ईवीएम खराब होने से 10 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। 10 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान ही हो सका था।
 
चंदौली सीट के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, मुगलसराय केंद्र पर मतदानकर्मी के लैपटाप पर सीएम अखिलेश यादव का फोटो वाला स्टिकर देख लोगों ने आपत्ति जताई। 10:15 पर वहां से लैपटाप हटा दिया गया।

10 बजे शुरू हुआ मतदान

today voting in purvanchal

बलिया के रसड़ा के अतरसुइया प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 181 पर ईवीएम की खराबी के कारण 10 बजे मतदान शुरू हुआ।
 
राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र के सेंदुआरी में ईवीएंम में गड़बड़ी के कारण 5 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ।

मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र के लालगंज, राजगढ़, अहरौरा, जमालपुर और गोंसाईपोखरा में ईवीएम में गड़बड़ी के कारण करीब आधे घंटे देर से वोटिंग शुरू हुई।

ये भी हुआ
1- मछलीशहर सीट के पिंडरा क्षेत्र में फत्तेपुर के बूथ न. 215 पर सिपाही एके अवस्थी गर्मी से बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2- बैरिया में भाजपा और सपा एजेंट के बीच मारपीट।

कहां-कितनी वोटिंग
1- जौनपुर में 10 बजे तक 16 प्रतिशत मतदान हुआ।
2- मऊ में 10 बजे तक 11 प्रतिशत पोलिंग।

50 से ज्यादा ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित

today voting in purvanchal

प्रदेश में अंतिम चरण के तहत हो रहे मतदान में कई जगह पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ।

अब तक 50 ईवीएम खराब होने की खबर है। कुछ ईवीएम तो मॉकपोल के दौरान ही खराब हो गए, जिन्हें बदलने के बाद ही मतदान प्रकिया शुरू की जा सकी।

वहीं वाराणसी में बीएचयू के बूथ पर आठ लोग बिना वोट किए ही लौट आए। विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट में नाम और हाथ में पर्ची होने के बावजूद भी वे वोट नहीं डाल सके।

वाराणसी के सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्‍था के कड़े इंतजाम हैं और हर जगह सीसीटीवी कैमेर लगे हुए हैं।

सुबह 9 बजे तक की रिपोर्ट

today voting in purvanchal

चुनाव आयोग ने सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। यूपी में 18 सीटों के लिए अब तक 10.38 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

डुमरियागंज में 11.56, महाराजगंज में 11.60, गोरखपुर में 11.80, कुशीनगर में 10.60, देवरिया में 11.60, बांसगांव में 10.90, लालगंज में 10.00 आजमगढ़ में 10.00 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं घोषी में 9.20, सलेमपुर में 9.00, बलिया में 10.36, जौनपुर में 10.20 मछलीशहर में 9.80, गाजीपुर में 11.00, चंदौली में 9.80, वाराणसी में 10.80, मिर्जापुर में 9.35 और रॉबर्ट्सगंज में 9.20 मतदान हो चुका है।

अरविंद को मिल रहा मुसलमानों का साथ

today voting in purvanchal

प्रदेश में अंतिम चरण में 18 सीटों पर चुनाव जारी है। कुछ जिलों में ईवीएम में गड़बड़ी होने से वोटिंग देर से शुरू हुई।

उधर वाराणसी में अब तक की वोटिंग से मोदी और अरविंद के बीच कड़ी टक्कर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

राहुल गांधी के रोड शो के बाद मुस्लिम वोटों के बंटे जाने की संभावना जताई जाने लगी थी लेकिन शुरुआती रुझानों से यह तय मान जा रहा है कि अरविंद मुस्लिम वोट पाने में सफल हो सकते हैं।

मुस्लिम वोट अरविंद के पक्ष में जा रहे हैं। वाराणसी के कुछ बूथों पर भी ईवीएम में खराबी होने से वोटिंग देर से शुरू हो पाई।

ये हैं दिग्गज मैदान में

today voting in purvanchal

अंतिम दौर में पूर्वांचल के 3.16 करोड़ मतदाता 18 सीटों के लिए 328 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

वाराणसी से भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी व आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल तथा आजमगढ़ से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के चुनाव मैदान में होने की वजह से पूरे देश की निगाहें इस चरण पर टिकी हैं।

अत्यधिक संवेदनशीलता को देखते हुए आयोग इस चरण में बेहद सतर्कता बरत रहा है और बिना किसी गड़बड़ी के चुनाव कराने के लिए ‘फुलप्रूफ’ इंतजाम किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने रविवार को बताया कि मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे तथा सारी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यही नहीं 625 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिये आयोग सीधे नजर रखेगा।

आयोग की खास तैयारी

today voting in purvanchal

लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में पूर्वांचल की 18 संसदीय सीटों के लिए आज मतदान होगा। नक्सल प्रभावित चकिया, दुद्धी व सोनभद्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक तथा शेष जगहों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इस चरण में वाराणसी और आजमगढ़ जैसी हाईप्रोफाइल सीटों तथा नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल व मुलायम सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के मैदान होने की वजह से चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए खास इंतजाम भी किए हैं।

बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती करने के साथ पूरे इलाके में प्रेक्षकों की भारी-भरकम फौज तैनात की गई है जो हर गतिविधि पर नजर रखेगी। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए वीडियोग्राफी व डिजिटल कैमरों के जरिये वोटरों की भी स्केनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed