फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the opportunity to add names to the voter list and correct errors

Lucknow News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटि सुधार का आज मौका

Sun, 11 Jan 2026 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Today is the opportunity to add names to the voter list and correct errors
लखनऊ। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटि सुधार और शिफ्टिंग के लिए रविवार को जिले के सभी 4132 बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान मौके पर ही फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (त्रुटि सुधार/शिफ्टिंग) भरकर जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 1556 मतदान केंद्र, 4132 बूथ और 27,94,397 मतदाता हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी अभियान में जिले की सभी नौ विधानसभाओं को शामिल किया गया है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे तय समय पर नजदीकी बूथ पर पहुंचकर सूची का अवलोकन करें। यदि कोई नाम छूटा हो या विवरण में गलती हो तो संबंधित फॉर्म भरकर तत्काल जमा करें, ताकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को समय से पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी दिनभर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन




विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता व बूथ विवरण
मलिहाबाद (अ.जा.): 288 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 451, कुल मतदाता 3,04,471

बख्शी का तालाब: 271 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 545, कुल मतदाता 3,84,852

सरोजनीनगर: 242 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 652, कुल मतदाता 4,12,974

लखनऊ पश्चिम: 104 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 446, कुल मतदाता 3,28,073

लखनऊ उत्तर: 84 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 438, कुल मतदाता 3,07,422

लखनऊ पूर्व: 88 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 444, कुल मतदाता 2,92,530

लखनऊ मध्य: 92 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 364, कुल मतदाता 2,43,246

लखनऊ कैंट: 88 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 354, कुल मतदाता 2,22,598

मोहनलालगंज (अ.जा.): 299 मतदान केंद्र, मतदेय स्थल 338, कुल मतदाता 2,98,231
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed