फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the last chance for the operators of Oxygen Hospital to present their side.

Lucknow News: ऑक्सीजन हॉस्पिटल के संचालकों के पास पक्ष रखने का आज आखिरी मौका

Mon, 05 Jan 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance for the operators of Oxygen Hospital to present their side.
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में 21 जुलाई को तीन वर्षीय जियान की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में संचालक को अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया गया है। कमेटी ने कई नोटिस देने के बावजूद संचालक के बयान दर्ज न कराने पर उसे दोषी करार दिया था। संचालक ने पत्र के माध्यम से अपना बचाव प्रस्तुत करने की मांग की थी, जिसके बाद सोमवार को सीएमओ कार्यालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जियान के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने जांच की, लेकिन डॉक्टर बीमारी का बहाना बनाकर उपस्थित नहीं हुआ। दो माह बाद अपर निदेशक ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन डॉक्टर व संचालक पेश नहीं हुए। इस पर कमेटी ने दिसंबर में अस्पताल को दोषी पाया था। कमेटी ने पुलिस को रिपोर्ट भेजने और अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी की थी। इसके बाद संचालक ने अपना पक्ष रखने की मांग की। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के अनुसार, कार्रवाई से पहले संचालक को सुनवाई का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed