फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is Hariyali teej vrat

Lucknow News: हरियाली तीज व्रत आज, शिव-पार्वती का पूजन करेंगी महिलाएं

Sat, 26 Jul 2025 04:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
Today is Hariyali teej vrat

विज्ञापन
लखनऊ। सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखकर महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन करती हैं। रविवार को यह पर्व मनाया जाएगा। उदया तिथि के अनुसार, व्रत और पर्व 27 जुलाई को रखा जाएगा। हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्ति की पूजा होती है।
कृष्णा नगर के आशुतोष महादेव मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरियाली तीज नाग पंचमी के दो दिन पूर्व मनाया जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए इस दिन व्रत किया था। हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन हरियाली तीज की कथा सुनी जाती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने कहा कि तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई को रात 10:41 बजे से होगी और यह तिथि 27 जुलाई रात 10:41 बजे तक रहेगी। हरियाली तीज पर हरे रंग का भी विशेष महत्व है। यदि इस तिथि पर हरे रंग की चीजों का दान और हरी चूड़ियां पहनी जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। साथ ही भाग्योदय भी होता है। यह तिथि कन्याओं के लिए और भी खास है। मान्यता है कि तीज पर यदि सच्चे भाव से महादेव को केवल जल और बेलपत्र अर्पित किया जाए, तो योग्य वर प्राप्ति के योग का निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed