Today Events in Lucknow: जानें राजधानी में आज क्या कुछ हो रहा है, मौसम और ट्रैफिक का क्या रहेगा हाल?
Events in Lucknow today: आज 29 दिसंबर है। सप्ताह का आखिरी दिन यानी अवकाश का दिन रविवार है। जानिए आपके शहर में आज क्या कुछ खास हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ शहर में आज ये बड़े इवेंट और कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें से कुछ में आप शिरकत कर सकते हैं। कुछ कार्यक्रमों से आपके काम की जानकारी मिल सकती हैं।
बैठक
- भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से गांधी भवन कैसरबाग के करनभाई सभागार में प्रांतीय बैठक दोपहर 2:30 बजे से।
- अखिल भारतीय ब्रह्मा समाज की ओर से मुंडावीर परिसर पकरी आलमबाग में मासिक बैठक सुबह 10 बजे से।
- एडीओ पंचायत की तरफ से पंचायती राज निदेशक लोहिया भवन अलीगंज में आवश्यक बैठक दोपहर 12 बजे से।
वस्त्र वितरण
- भारतीय जन सेवा समिति की ओर से राजाजीपुरम ई ब्लॉक चौराहे पर जरूरतमंदों को ऊनी कपड़ों का वितरण सुबह 8:30 बजे से।
नगर कीर्तन
- गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर समूह साध संगत लखनऊ की तरफ से गुरुद्वारा नाका हिंडोला से नगर कीर्तन की शुरुआत दोपहर एक बजे से।
धार्मिक आयोजन
- श्रीराम कथा सेवा समिति की ओर से मोतीमहल लॉन में श्रीराम कथा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक।
- शिव श्याम मंदिर समिति की तरफ से हाता रामदास सदर कैंट में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में कृष्ण विवाह, सुदामा चरित व नवयोगेश्वर संवाद का वाचन 3:30 बजे से।
- हजरत शाह दोसी के उर्स के दूसरे दिन खदरा टीजी हॉस्टल रोड स्थित दरगाह पर कुल की महफिल सुबह 9 बजे से।
विरोध सभा
- भाकपा माले की तरफ से एकतानगर हरदासी खेड़ा चिनहट में मंजू गौतम के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रतिवाद सभा दोपहर 1 बजे से।
खेल
- अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत मुंबई बनाम मेघालय (अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम), मध्य प्रदेश बनाम केरल (डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम) और आंध्र प्रदेश बनाम हैदराबाद (इकाना स्टेडियम का बी ग्राउंड) के मुकाबले सुबह 9:30 बजे से।
- मानसरोवर कप फुटबॉल टूर्नामेंट ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में तीन बजे से।
- अस्मिता खेलो इंडिया जूनियर बालिका हॉकी लीग (फाइनल फेज) पदमश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में सुबह आठ बजे से।
न सिपाही, न सिग्नल दुरुस्त, कमता पर रेंगे वाहन
यातायात पुलिस की लापरवाही की वजह से कमता तिराहे पर शनिवार दोपहर दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। इस दौरान यातायात पुलिस नदारद रही। वहीं, सिग्नल भी बंद मिले। इस दौरान तीन एंबुलेंस भी फंसी रहीं। यहां पिछले कई दिनों से जाम की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को भी इधर जाने से पहले यातायात का अपडेट कर लें।
वाटर व सीवर टैक्स भी जमा कर सकेंगे
वाटर और सीवर टैक्स भी रविवार को जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए लालबाग, ऐशबाग, अलीगंज, गोमतीनगर, आलमबाग, बालागंज, इंदिरानगर, आशियाना व विकासनगर जोनल कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगेंगे।
गंगा गोमती, लखनऊ इंटरसिटी समेत 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
फाफामऊ-उग्रसेेनपुर रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के लिए उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल ट्रैफिक ब्लाॅक लेने जा रहा है। शनिवार से शुरू हुआ कार्य चार जनवरी तक पूरा होगा। इस वजह से गंगा-गोमती और लखनऊ इंटरसिटी समेत 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
वहीं, गोरखपुर वंदे भारत लखनऊ से प्रयागराज एवं नौचंदी रायबरेली से प्रयागराज संगम के बीच नहीं चलेगी। फाफामऊ-जंघई रेलमार्ग दोहरीकरण कार्य अब अंतिम चरण में है।इस वजह से तीन एवं चार जनवरी को प्रयागराज संगम-कानपुर, प्रयागराज संगम-लखनऊ इंटरसिटी और प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज निरस्त रहेगी।
इसके अलावा गंगा-गोमती तीन जनवरी और लखनऊ-प्रयागराज संगम गंगा-गोमती एक्सप्रेस दो जनवरी, प्रयागराज संगम-मनकापुर जंक्शन सरयू एक्सप्रेस दो जनवरी और मनकापुर जंक्शन-प्रयागराज संगम तीन जनवरी को निरस्त रहेगी।इसी तरह प्रयागराज संगम-जौनपुर 28 दिसंबर से चार जनवरी, जौनपुर-प्रयागराज संगम 29 दिसंबर से पांच जनवरी और गाजीपुर-प्रयागराज संगम व प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू 29 दिसंबर से चार जनवरी तक निरस्त रहेगी।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस तीन और चार जनवरी को प्रयागराज संगम की जगह रायबरेली से चलेगी। इसी तरह डाउन नौचंदी दो और तीन जनवरी को सहारनपुर से रायबरेली तक ही चलेगी।तीन जनवरी को गोरखपुर वंदे भारत भी प्रयागराज से लखनऊ के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह प्रयागराज संगम-लखनऊ का संचालन प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक नहीं होगा। इस अवधि में फाफामऊ होकर प्रयागराज आने वाली छह ट्रेनें वाया मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी एवं बुंदेलखंड, कामायनी समेत 12 ट्रेनें वाया प्रयागराज रामबाग-बनारस होकर संचालित होंगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज से कानपुर रवाना होगी।