{"_id":"5f7399548ebc3e74f325c752","slug":"today-counseling-will-be-conducted-for-polytechnic-admission-lko-city-news-lko54270005","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसलिंग आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से
- प्रथम तीन चरण में केवल अर्हता प्राप्त छात्र ही करा सकेंगे काउंसिलिंग
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। तीन चरणों में होने वाली काउंसिलिंग के पहले चरण में प्रदेश के केवल उन्हीं छात्रों को आमंत्रित किया गया है जो अर्हता प्राप्त हैं यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल हैं। छात्र काउंसिलिंग प्रक्रिया की सारी जानकारी वेबसाइट www.jeecup.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम तीन चरण में सभी अर्हता प्राप्त 2,23,566 छात्र काउंसिलिंग में भाग लेंगे। पहले चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चलेगी। चॉइस फिलिंग 2 से 5 अक्तूबर तक, सीट अलॉटमेंट 6 को और ऑनलाइन फ्रीज, फ्लोट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 से 11 अक्तूबर तक होंगे। वहीं, 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते है। इसी प्रकार दूसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया और चॉइस फिलिंग 8 से 12 अक्तूबर तक होगी। सीट अलॉटमेंट 13 अक्तूबर को, फ्रीज, फ्लोट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 13 से 15 अक्तूबर तक और 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा की जा सकेगी। तीसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया व चॉइस फिलिंग 14 से 16 अक्तूबर तक, सीट अलॉटमेंट 17 अक्तूबर को, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 से 19 अक्तूबर तक और 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।
छात्र इन बातों का रखें ख्याल
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में राजकीय व एडेड कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रथम चरण में सीट आवंटन के बाद यदि कोई छात्र फ्रीज या प्लॉट का चुनाव नहीं करता है और अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराता है, साथ ही ऑनलाइन फीस भी नहीं जमा कराता है तो वह दूसरे और तीसरे चरण की काउंसिलिंग से बाहर हो जाएगा। ऐसे छात्र सीधे चौथे चरण की काउंसिलिंग में ही भाग लेंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में भी यही प्रक्रिया लागू होगी। उन्होंने बताया कि यदि उत्तीर्ण छात्र प्रथम चरण में रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है तो वह द्वितीय चरण में रजिस्ट्रेशन कराकर काउंसिलिंग में भाग ले सकता है। इसी प्रकार द्वितीय चरण के छात्र के लिए भी यही प्रक्रिया लागू होगी।