फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   To take revenge, a closed shop was attacked with a crude bomb, four arrested

Lucknow News: बदला लेने के लिए बंद दुकान पर किया देसी बम से हमला, चार गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
To take revenge, a closed shop was attacked with a crude bomb, four arrested
लखनऊ। कपड़ा दुकानदार से विवाद के बाद बदला लेने की नियत से दबंगों ने उनकी बंद दुकान पर देसी बम से हमला कर दिया। इसमें दुकान का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। चिनहट पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 सुतली बम बरामद किए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि चिनहट के बुद्ध विहार निवासी मोनिस की विधायक चौराहे के पास से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रविवार शाम खरीदारी करने आए कुछ युवकों से मोनिस की कहासुनी हो गई थी। युवक धमकी देते हुए भाग गए थे। इसके बाद आरोपी रात को उनकी दुकान पर पहुंचे और देसी बम से हमला कर दिया। दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पड़ोसी दुकानदार नीरज की इलेक्ट्रानिक दुकान पर बम से हमला किया। इससे अफरातफरी मच गई। खबर पाकर मोनिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोनू शुक्ला, आदित्य, प्रदीप चौरसिया, एके तिवारी और अज्ञात कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। डीसीपी ने बताया कि सोमवार को सतरिख रोड के पास से चिनहट के मोनू शुक्ला व सुमित मौर्य, बीबीडी निवासी आदित्य त्रिपाठी और गगन सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed