{"_id":"67cb5465a6407a2cec07c777","slug":"to-concentrate-youth-should-keep-distance-from-mobile-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1107561-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ध्यान केंद्रित करने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ध्यान केंद्रित करने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं युवा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा गुरुजी के मुताबिक युवाओं को ध्यान केंद्रित करने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी। वे शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आध्यात्म, विज्ञान एवं युवा शक्ति विषय पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। आयोजन विश्वविद्यालय की हैप्पी थिंकिंग लैबोरेट्री की ओर से किया गया।
लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं को सही दिशा दिखाने और जीवन में सफलता हासिल करने में मददगार साबित होते हैं। काउंसिलिंग एंड गाइडेंस सेल की निदेशिका डॉ. वैशाली सक्सेना ने कहा कि ध्यान केंद्रित करके युवा लक्ष्य को पा सकते हैं। मन को भटकने से बचाना होगा। हैप्पी थिंकिंग लैबोरेट्री की निर्देशिका प्रो. एम. प्रियदर्शिनी ने स्वागत किया।