फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   to communicating with people priyanka gandhi will reach through Ganga

जनता से संवाद के लिए गंगा मैया के जरिए गांव-गांव पहुंचूंगी : प्रियंका

Sun, 17 Mar 2019 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
to communicating with people priyanka gandhi will reach through Ganga
प्रियंका गांधी - फोटो : self

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह लोगों से संवाद स्थापित करने गंगा मैया के सहारे उन तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का राजनीति में आज एक बड़ा ठहराव आ चुका है। राजनीतिक गुणा-गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज पूरी तरह से दब गई है। वे प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह से गायब हैं।

विज्ञापन


प्रियंका ने जारी बयान में कहा, मुझे पूर्वी यूपी में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी के लोगों से मेरा नाता बहुत पुराना है। आज कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में मेरी जिम्मेदारी आप सबके साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने की है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में ठहराव के कारण युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशानी में हैं। वे अपनी पीड़ा साझा करना चाहते हैं। लेकिन, शासन-सत्ता में बैठे लोग उनकी सुनने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे हैं। प्रियंका ने भावुक अपील करते हुए कहा, मैं इस धरती से आत्मिक रूप से जुड़ी रही हूं। प्रदेश में किसी भी राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत जनता की बात सुने बगैर नहीं हो सकती है। इसलिए फैसला किया है कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए उनके द्वार तक खुद पहुंचूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि जनता की बातों को सुनकर सच्चाई और संकल्प की बुनियाद पर हम राजनीति में परिवर्तन लाएंगे। एक साथ मिलकर आम जन के मुद्दों को हल करने की तरफ आगे कदम बढ़ाएंगे। प्रियंका ने आम लोगों का आह्वान करते हुए कहा, वह जल मार्ग, बस, ट्रेन व पदयात्रा, सभी साधनों के जरिए उनसे संपर्क करेंगी। गंगा सच्चाई और समानता की प्रतीक है। गंगा मैया उत्तर प्रदेश का सहारा हैं। इसलिए गंगाजी का सहारा लेकर लोगों के बीच पहुंचूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed