फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tired railway workers do not even get rest, chaos prevails in the running room

Lucknow News: थके रेलकर्मियों को आराम भी नहीं नसीब, रनिंग रूम में अव्यवस्थाएं हावी

Sat, 28 Jun 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tired railway workers do not even get rest, chaos prevails in the running room
लखनऊ। थके-हारे रेलकर्मियों को चारबाग स्टेशन पर बने रनिंग रूम में आराम भी नसीब नहीं हो रहा है। गार्ड, लोको पायलटों, टीटीई रेस्टहाउस में सफाई से लेकर पेयजल, शौचालय व सुरक्षा तक के इंतजाम नहीं हैं। डीआरएम ने अफसरों को 37 बिंदुओं पर 30 जून तक काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रनिंग रूम में मुनव्वरबाग रेलवे कॉलोनी के नए ओवरहेड टैंक से पाइपलाइन के जरिये पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे ही एसी कमरों में दरवाजे बंद नहीं हो रहे,, शीशे की खिड़कियां तक जर्जर हैं। सीवेज का पानी लॉन में बह रहा है। किचन के कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। डस्टबिन में पॉलीबैग तक नहीं लगे हैं। गैस पाइपलाइन व चिमनी भी नहीं हैं। रनिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं। रेलकर्मियों को इंटरनेट की सुविधा भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि शौचालय में बदबू आती है। वहां पानी की टोंटियां टूटी हुई हैं। महिलाओं के कमरे में अटैच शौचालय तक नहीं हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि क्रू बढ़ने पर रेस्ट हाउस के प्रत्येक कमरे में एक बेड अतिरिक्त रूप से बढ़ाया जाए और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। सेफ्टी स्लोगन भी लगाए जाएं। डाइनिंग एरिया में दो वाटर कूलर व रनिंग रूम के प्रवेशद्वार पर गेट लगाने को कहा गया है। साथ ही क्रू के लिए ई रिक्शा होना चाहिए, ताकि वे आसानी से ट्रेनों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगी इंटीग्रेटेड लॉबी, होंगी उन्नत सुविधाएं
चारबाग स्टेशन अपग्रेडेशन के तहत सेकेंड एंट्री पर नया भवन बनाया जा रहा है। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने निर्देश दिया है कि नए भवन में इंटीग्रेटेड क्रू व ट्रेन मैनेजर लॉबी बनाई जाए, जहां उन्नत सुविधाएं हों। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर चार, पांच, छह व सात पर हो रहे कार्यों के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने व पार्सल घर में तीन साल पुराने रिकार्डों की दशा सुधारने को कहा है। साथ ही कहा कि पार्सल घर के बाहर बना रैंप अनावश्यक है, उसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed