फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tired of being taunted for not having children, the neighbor murdered the child.

Lucknow News: औलाद न होने के ताने से तंग आकर पड़ोसी ने की थी बालक की हत्या

Fri, 13 Dec 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tired of being taunted for not having children, the neighbor murdered the child.
श्रावस्ती। छेदा गांव निवासी अरुण हत्याकांड का बृहस्पतिवार पुलिस ने खुलासा कर दिया। अरुण का पड़ोसी ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस के अनुसार औलाद न होने व पड़ोसियों के ताने से परेशान हो दीपू ने ही उसकी हत्या कर शव को अपने अरहर के खेत में छिपाया था। पुलिस ने उसे उम्मेदपुर प्राइवेट बस स्टॉप तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय ले जाया गया है। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा छेदागांव निवासी अरुण कुमार सोनकर (6) का शव मंगलवार को गांव के करीब 200 मीटर दूर पड़ोसी दीपू के अरहर के खेत में पड़ा मिला था। इसकी सूचना दीपू ने ही मृतक की चचेरी दादी रामकला को दी थी। अरुण की गला दबाकर हत्या की गई थी। पिता मेलेराम सोनकर ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। इसका खुलासा करने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय व एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव को लगाया था।
विज्ञापन

टीम ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए पड़ोसी दीपू को उम्मेदपुरवा प्राइवेट बस स्टॉप तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दीपू की शादी के तीन वर्ष बाद भी उसके कोई औलाद नहीं थी। उसकी पत्नी का दो बार गर्भपात हो गया था। इससे दंपती परेशान थे। झाड़-फूंक करने वाले कई लोगों ने बताया कि तुम्हारे पड़ोसियों ने टोटका कराया है। संतान न होने के कारण मेलेराम व उसकी पत्नी पूनम भी उसे चिढ़ाते थे। इसी बात को लेकर उसने अरुण को दुकान से नमकीन खरीद कर दिलाने के बहाने अपने खेत ले गया। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। गिरफ्तार आरोपी को संबंधित न्यायालय ले जाया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed